पैरों में चप्पल और हाथ में थैला लिए हुए नजर आए Arijit Singh, सिंगर की सादगी के कायल हुए फैंस

Arijit Singh Video : पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) अपनी बेहतरीन गायकी से लोगों के दिल में खास जगह बनाई है। अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को तमाम गाने दिए हैं जो लोगों ने खूब पसंद किए। अरिजीत सिंह की प्यारी आवाज सुनकर फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। अरिजीत सिंह अपनी सिंगिंग के साथ ही अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण उनके इस लेटेस्ट वीडियो में मिल रहा है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपने होमटाउन मुर्शिदाबाद में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि अरिजीत सिंह के इस वीडियो में क्या खास है।

अरिजीत सिंह की तारीफ कर रहे फैंस

अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल पर सामने आया है। इस वीडियो में वह काफी साधारण अंदाज में नजर आ रहे हैं। अरिजीत सिंह अपने होमटाउन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की गलियों में चप्पल पहनकर नजर आए और उनके हाथ में थैला लिए नजर आया। इसके बाद वह स्कूटर से स्टार्ट कर रवाना हो जाते हैं। इस दौरान अरिजीत सिंह गली में कुछ लोगों से बात करते दिखे। पहली बार अरिजीत सिंह पहचानना थोड़ा होगा लेकिन ध्यान से देखने पर उन्हें पहचाना जा सकता है। अरिजीत सिंह के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उनकी सादगी के कायल हो गए। अरिजीत सिंह अपने होमटाउन में इतने साधारण तरीके से रहते हैं जिसे देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

अरिजीत सिंह ने छुए थे महेंद्र सिंह धोनी के पैर

गौरतलब है कि आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान अरिजीत सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के स्टेज पर पैर छुए थे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसके बाद अरिजीत सिंह के प्यारे नेचर की खूब तारीफ हुई थी। बताते चलें कि अरिजीत सिंह हाल ही में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान एक शख्स ने अरिजीत सिंह का हाथ तेजी से खींच दिया था जिसके चलते उन्हें चोट लगी गई थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Smzc1Vx
https://ift.tt/L9Tgw58

Comments