Anurag Kashyap को सताई बेटी आलिया की शादी की चिंता, इंगेजमेंट फोटो देखकर कहा, 'अब मुझे रीमेक फिल्में...'
Anurag Kashyap jokes on daughter's Aaliyah Kashyap's engagement: बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की लाडली बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) संग सगाई का ऐलान कर इंटरनेट की दुनिया में खलबली मचा दी। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने इंटरनेट पर अपने बॉयफ्रेंड संग इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते और एक लिपकिस करते हुए तस्वीर शेयर कर फैंस को सगाई की जानकारी दी। इसके बाद अब उनके पिता अनुराग कश्यप का बेटी की सगाई पर पहला रिएक्शन सामने आ चुका है। इन दिनों अनुराग कश्यप कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस गए हुए हैं। यहीं उन्हें इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए ही लगी।
अनुराग कश्यप को आलिया ने दिलाई पापा ड्यूटी की याद
अनुराग कश्यप ने बेटी की सगाई की खबर पर रिएक्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की। जिसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट लिखा। इस नोट में फिल्ममेकर ने अपनी बेटी की सगाई और शादी को लेकर मजाक करते हुए लिखा, '@cinemakasam यह कहते हुए नाराज है, "यहाँ तो फोन छोड़ दो !!"। वो इस बात से अनजान है कि मैं शादी की दावत देने के लिए रीमेक फिल्मों की संख्या गिन रहा हूं। जो मुझे मेरी बेटी की शादी का खर्चा वहन करने के लिए बनानी पड़ेंगी। जो अभी मेरी बेटी आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड शेन के साथ सोशल मीडिया पर सगाई की जानकारी शेयर कर हमें सरप्राइज उस वक्त किया जब मैं Kennedy के लिए फ्रांस के कांस फिल्म फेस्टिवल के बीच में हूं।' यहां देखें फोटो।
आलिया कश्यप की सगाई की तस्वीरें
कौन हैं अनुराग कश्यप के होने वाला दामाद
बता दें कि अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप लंबे वक्त से बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) को डेट कर रही हैं। वो एक बिजनेसमैन हैं। जो एक सॉफ्वेयर कंपनी चलाते हैं। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने लंबे वक्त तक शेन को डेट करने के बाद बीते दिनों ही इंडोनेशिया के बाली शहर में इंगेजमेंट की है। आलिया कश्यप अभी सिर्फ 22 साल की हैं। आलिया सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और पहले भी कई दफा अपने बॉयफ्रेंड संग अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रही हैं। आलिया कश्यप की सगाई पर अब सामने आया उनके पिता का ये क्यूट कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/5dUrGlO
https://ift.tt/GF60r3Z
Comments
Post a Comment