Akshay Kumar ने शेयर की शर्टलेस फोटो, टैटू ने खींचा फैंस का ध्यान

Akshay Kumar Latest Post: बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार हाल ही में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए उतराखंड गए थे। इस दौरान उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए थे जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब उत्तराखंड में एक्टर की शूटिंग का शेड्यूल पूरा हो चुका है। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दी है। खिलाड़ी कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए नजर डालते है अक्षय की फोटो पर...

अक्षय कुमार ने शेयर की अपनी शर्टलेस तस्वीर

दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में शर्टलेस होकर पोज दे रहे हैं. इस तस्वीर में अक्षय का फेस दिखाई नहीं दे रहा बल्कि एक्टर ने अपनी बैक पर बने टैटू को फ्लॉन्ट किया है। मालूम हो कि अक्षय ने अपने बेटे आरव के नाम का टैटू बनवाया है। इस टैटू ने सभी लोगों का ध्यान अपने ओर खींचा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'अद्भुत देवभूमि में एक अद्भुत शूटिंग शेड्यूल पूरा किया…लव यू उत्तराखंड..आशा है कि जल्द ही वापस आऊंगा।'

इस फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार

बताते चलें कि अक्षय कुमार की कई फिल्मों पाइपलाइन में हैं। वहीं वो कई प्रोजेक्ट्स पर काम भी कर रहे हैं। इससे पहले अक्षय कुमार सेल्फी में नजर आए थे। इस मूवी में उनके साथ इमरान हाशमी भी लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई। अब अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं। मूवी में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी लीड रोल में दिखाई देंगे। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंताजर है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/9d3cSmk
https://ift.tt/e4SUAD5

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म