Shah Rukh Khan का 'डंकी' की शूटिंग से वीडियो वायरल, लोगों से बचते दिखे किंग खान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी' (Dunki) की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। बीते दिनों जहां शाहरुख खान का फिल्म के सेट से एक फोटो वायरल हुआ था। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चलें कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के लिए शाहरुख खान बीती 14 जुलाई को लंदन जाते समय एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। फिलहाल, फैंस शाहरुख खान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, वह बीते चार साल किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं।
शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर आया शाहरुख खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह लंबे बालों में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने जींस और शर्ट के साथ रेड कलर का जैकेट पहना हुआ है। शाहरुख खान जल्दी से कार में बैठ जाते हैं और उनके आसपास सड़क पर और लोग भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो लंदन में फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के दौरान का है। शाहरुख खान के इस वीडियो पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।
शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह साल 2023 में बैक-टू-बैक तीन फिल्म आने वाली हैं। वह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। वह एटली की फिल्म 'जवान' में नयनतारा के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 2 जून को रिलीज होगी। वह राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी। बताते चलें कि शाहरुख खान पिछली बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/7BtNE3y
https://ift.tt/tIecLrp
Comments
Post a Comment