Salman Khan को मिला गन लाइसेंस, भाईजान ने धमकी मिलने के बाद किया था अप्लाई

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को जून के महीने में जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद वह अपनी सुरक्षा के लिए काफी सतर्क हो गए थे। सलमान खान ने बीती 22 जुलाई को गन लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। अब खबर आ रही है कि उन्हें गन लाइसेंस के लिए स्वीकृति दे दी गई है। बताते चलें की बीते दिनों खबर आई थी सलमान खान ने अपनी कार को भी अपग्रेड कर दिया है। अब वह बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर कार से चलेंगे।

सलमान खान को मिला गन लाइसेंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने धमकी मिलने पर गन लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था और उन्हें गन लाइसेंस जारी कर दिया गया है। एक सीनियर आईपीएस ऑफिसर ने इस बात को कन्फर्म किया है कि लाइसेंस प्रिंट किया गया था और प्रक्रिया के अनुसार, फाइल को पुलिस कमिश्नर (जोन 9) के ऑफिस में वेरिफिकेशन के लिए साथ-साथ क्रिमनल रिकॉर्ड की जांच के लिए भेजा गया था। अधिकारियों ने कहा कि एक बार वेरिफिकेशन और बैकग्राउंड चेक करने को मंजूरी मिलने के बाद खतरे की गंभीरता को देखते हिए फाइल को मंजूरी दे दी। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सलमान खान के प्रतिनिधि ने लाइसेंस ब्रांच से लाइसेंस कलेक्ट कर लिया गया।

सलमान खान ने की थी मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात

बताते चलें कि सलमान खान ने 22 जुलाई को मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर से साउथ मुंबई में उनके ऑफिस में मुलाकात की थी। सलमान खान ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल से भी मुलाकात की थी। मुंबई पुलिस ने बताया था कि सलमान खान ने हाल ही में धमकी भरा लेटर मिलने के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस में सेल्फ प्रोटेक्शन के लिए वीपन लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है।

सलमान खान के पिता को मिला था धमकी वाला लेटर

गौरतलब है कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को 5 जून को धमकी भरा लेटर मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और सलीम खान को जो धमकी भरा लेटर मिला था, उसमें लिखा था कि उनका सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल कर दिया जाएगा। बताते चलें कि धमकी भरा लेटर मिलने से कुछ दिन पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/9jWiLS7
https://ift.tt/5Douz8j

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म