Salman Khan को सता रही जान की चिंता, धमकी मिलने के बाद अब उठाया ये कदम

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को बीते महीने में जून में जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं, सलमान खान भी हर तरह से सतर्क नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने लिए गन लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी कार को बुलेटप्रूफ में अपग्रेड कर लिया है। वह अब लैंड क्रूजर से चलेंगे, जिसमें बुलेटप्रूफ और आर्मर हैं। हालांकि, ये लैंड क्रूजर का नया वर्जन नहीं है। हाल ही में सलमान खान को अपने घर के ड्राइववे से आते हुआ देखा गया था।

सलमान खान ने गन लाइसेंस के लिए किया था अप्लाई

बताते चलें कि सलमान खान ने पिछले सप्ताह मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर से साउथ मुंबई में उनके ऑफिस में मुलाकात की थी। सलमान खान ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल से भी मुलाकात की थी। इसका वीडियो सामने आया था, जिसमें सलमान खान मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से बाहर निकलते नजर आए थे। मुंबई पुलिस ने बताया था कि सलमान खान ने हाल ही में धमकी भरा लेटर मिलने के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस में सेल्फ प्रोटेक्शन के लिए वीपन लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है।

सलमान खान के पिता सलीम खान को मिला था धमकी भरा लेटर

गौरतलब है कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को 5 जून को धमकी भरा लेटर मिला था। धमकी भरा लेटर बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में सलीम खान के गार्ड को मिल था। यहां पर सलीम खान मॉर्निंग वॉक करने के बाद बैठते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और सलीम खान को जो धमकी भरा लेटर मिला था, उसमें लिखा था कि उनका सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल कर दिया जाएगा। बताते चलें कि धमकी भरा लेटर मिलने से कुछ दिन पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/d9MLIFC
https://ift.tt/YTZtiMc

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म