Ranveer Singh के न्यूड फोटोशूट का मजाक बनते ही झल्लाए अर्जुन कपूर, वीडियो में साफ दिखा गुस्सा

Arjun kapoor on Ranveer singh Nude Photoshoot: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह कई दिनों से खबरों में बने हुए है। पहले उनके 119 करोड़ रुपये के घर को लेकर चर्चा हो रही थी, उसके बाद उन्होंने अपनी कुछ न्यूड तस्वीरें शेयर कर दी, जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणवीर सिंह का पहले भी कई बार अपने कपड़ों के लेकर मजाक उड़ चुका है। लेकिन इस बार न्यूड होकर उन्होंने सबको हैरान ही कर दिया है। जहां एक तरफ उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ उनके सपोर्ट में भी लोग सामने आ रहे है। इस लिस्ट में नया नाम बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर का जुड़ गया है। उन्होंने रणवीर सिंह को लेकर कई सारी बातें बोली है और कई मामलों में उनका सपोर्ट भी किया है।

अर्जुन कपूर ने बोली ये बात
दीपिका पादुकोण के पति और जाने-माने बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अक्सर ऐसा कुछ कर देते है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। कई बार वो अजीब सी ड्रेस पहन कर सामने आ जाते है। लेकिन इस बार वो इन सब से आने निकल गए और न्यूड फोटोशूट करवा लिया। जिसको लेकर वो खूब ट्रोल हो रहे है। इस पर अब बॉलीवुड स्टार और मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने अपनी राय रखी है। अर्जुन कपूर से रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह अभी कोई चीज दिखावे के लिए कुछ नहीं करते है। उनको सही लगता है, तो वो करते है। इसके आगे ट्रोल्स को लेकर कहा कि- ट्रोल्स को अहमियत ही नहीं चाहिए लाइफ में। फिर उन्होंने कहा 'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना।' इस बयान के सामने आने के बाद रणवीर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। तो चलिए देखते है अर्जुन कपूर का वीडियो

इस फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन कपूर
अर्जुन जल्द ही फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया, दिशा पटानी और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आने वाले है। ये फिल्म 29 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/iuFMqfJ
https://ift.tt/izvDsK5

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म