Pathaan की शूटिंग छोड़ फैन्स के साथ सेल्फी लेते नजर आए शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण, सेट से वायरल हुईं अनदेखी तस्वीर

Pathaan Unseen Pics: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। 2023 में शाहरुख अपनी तीन फिल्मों पठान (Pathaan), जवान (Jawan) और डंकी (Dunki) के साथ फैन्स को बड़ा गिफ्ट देने वाले हैं। 'पठान' का फर्स्ट लुक कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुआ था, जिसके बाद हाल ही में फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का पहला लुक सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस बंदूक पकड़े नजर आ रही थीं। इसी बीच शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जो स्पेन में शूटिंग के दौरान खींची गई थीं।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की इस तस्वीर को ड्यूक रेस्तरां और केटरींग के इंस्टाग्राम पेज से कुछ महीनों पहले शेयर किया गया था। इस तस्वीर में दीपिका और शाहरुख रेस्तरां में काम करने वाले अपने फैन्स के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बिग नाइट क्योंकि बॉलीवुड लीजेंड शाहरुख खान यहां पर आए। हॉलीवुड के पास भले ही ब्रैड पिट हों, लेकिन भारत के पास शाहरुख खान हैं। शाहरुख खान आपको शुभकामनाएं और यहां आने के लिए धन्यवाद।"

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Films) की फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में शाहरुख खान के बेस्ट फ्रेंड सलमान खान भी कैमियो करते दिखेंगे।

वहीं बॉलीवुड के किंग खान 'जवान' और 'डंकी' इन दो अपकमिंग फिल्मों में भी नजर आएंगे। जवान का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें एक्टर का खूंखार अंदाज हर किसी को बहुत पसंद आया था। यह फिल्म साल 2023 में 2 जून को रिलीज होगी। वहीं अपनी तीसरी फिल्म 'डंकी' की फिलहाल शाहरुख खान विदेश में शूटिंग कर रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/EfCTJ5c
https://ift.tt/mdspFa4

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म