No Entry 2 को लेकर सलमान खान ने दिया बड़ा हिंट, जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान हाल ही में किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'विक्रांत रोणा' के इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बड़ा अनाउंसमेंट किया है। दरअसल, सलमान खान ने बताया कि वह अपनी फिल्म 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) को कब से शुरू करेंगे। सलमान खान के इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

सलमान खान ने 'नो एंट्री 2' की शूटिंग को लेकर दिया हिंट
सलमान खान ने 'विक्रांत रोणा' के इंवेट के दौरान कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री 2' की शूटिंग को लेकर इशारा कर दिया है। सलमान खान का इवेंट के दौरान अनीस बज्मी की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'यहां पर ऐसे राइटर डायरेक्टर बैठे हैं... 100 करोड़ की हिट दे रहा है आदमी, वो भी कॉमेडी में... कल नो एंट्री में देगा... 300 करोड़।' सलमान खान के इस बयान से साफ पता चल रहा है कि 'नो एंट्री 2' जल्द ही शुरू होने वाली है। ऐसा लग रहा है कि अनीस बज्मी फिल्म 'कभी ईद दिवाली' की शूटिंग खत्म होने के बाद सलमान खान के साथ 'नो एंट्री 2' की शूटिंग शुरू कर देंगे।

अनीस बज्मी ने 'नो एंट्री 2' को लेकर कही थी ये बात
गौरतलब है कि अनीस बज्मी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं सलमान खान से मिला था और उन्होंने मुझसे कहा कि अनीस भाई फिल्म की शूटिंग दिसंबर या जनवरी में स्टार्ट करते हैं। इंशाल्लाह! हम लोगों ने इस पर चर्चा की और वह फिल्म को लेकर काफी सीरियस हैं। उन्होंने कहानी पसंद आई और उन्होंने मुझसे एक बार फिर से कहानी सुनाने के लिए कहा और मैंने कहानी सुनाई। मुझे उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द ही शुरू हो जाएगी।'

'नो एंट्री' ने लोगों को जमकर किया था एंटरटेन
बताते चलें कि सलमान खान की फिल्म 'नो एंट्री' साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, ईशा देओल, सेलिना जेटली और बिपाशा बसु ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म 'नो एंट्री' ने लोगों को जमकर एंटरटेन किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/YicEWOT
https://ift.tt/mdspFa4

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म