Koffee With Karan 7: ट्विंकल खन्ना के पैर छूते हैं अक्षय कुमार, बीवी के इंस्टा अकाउंट पर भी रखते हैं नजर

Koffee With Karan Season 7: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन के साथ दोबारा एंट्री मारी है। तीसरे सप्ताह करण के इस शो में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने एंट्री मारी। दोनों ने न केवल करण के शो गेम खेले, बल्कि अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी किये। 'कॉफी विद करण 7' (Koffee With Karan 7) में अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना संग अपनी बॉन्डिंग पर बातचीत की, साथ ही बताया कि वह अपनी बीवी के सामने हाथ-पैर जोड़ते हैं। इतना ही नहीं, एक्टर ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया पर किसे स्टॉक करते हैं।

करण जौहर (Karan Johar) ने अपने शो में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से उनकी शादी-शुदा जिंदगी के बारे में सवाल किया, जिसपर उन्होंने जवाब दिया कि वह और उनकी पत्नी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। शो के बीच अक्षय कुमार से सवाल किया गया कि वह अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को किस तरह सपोर्ट करते हैं। इस बात का जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "मैं कुछ न कहते हुए उन्हें सपोर्ट करता हूं। वह जब भी कुछ लिखती हैं तो मैं उन्हें समझाने की कोशिश करता हूं कि प्लीज लाइन मत क्रॉस करना।"

 


अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने करण जौहर के शो में बताया कि उन्हें ट्विंकल खन्ना को समझाने के लिए उनके पैर तक छूने पड़ते हैं। इस सिलसिले में एक्टर ने कहा, "मैं उनके पैर छूता हूं और समझाता हूं कि इससे परेशानी खड़ी हो सकती है। उन्हें समझाने के लिए करीब दो से तीन घंटे लग जाते हैं।" बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया है और राइटिंग में हाथ आजमा रही हैं। उन्होंने न केवल कई किताबें लिखी हैं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय पेश करती हैं।

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर भी चुटकी ली थी, जिसकी वजह से वह लोगों के निशाने पर आ गई थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस सीएए जैसे मुद्दों पर भी खुलकर अपने विचार साझा कर चुकी हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hdInXWG
https://ift.tt/0ex1Vs8

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म