Kajol ने इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने पर दिखाया अपना फिल्मी सफर, अजय देवगन ने वाइफ के लिए शेयर किया प्यारा पोस्ट
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर काजोल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने 30 साल के फिल्मी सफर को दिखाया है। वहीं, उनके पति और एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने उनके इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने पर एक पोस्ट शेयर किया है।
काजोल ने दिखाया 30 साल का फिल्मी सफर
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी फिल्मों के लुक और फिल्म का नाम दिखाई दे रहा है। इस तरह से काजोल ने एक-एक करके उनकी 30 साल के करियर की पॉपुलर फिल्में और लुक दिखाए हैं। काजोल ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'कल किसी ने मुझसे पूछा कि मैं क्या महसूस कर रही हूं? सच में इसे शब्दों ने नहीं बता सकती, सिवाय इतना कहने के लिए ये सभी का बिना शर्त प्यार के लिए गहरी भावना है। 30 साल के चीयर्स और अभी जारी है... ईश्वर ऐसे ही और 30 सालों के लिए तैयार है।'
अजय देवगन ने काजोल के लिए किया पोस्ट
अजय देवगन ने अपनी पत्नी काजोल के इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' से एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सिनेमा में तीन दशक। और तुमने आग लगा दी। सच कहूं तो तुम अभी शुरुआत कर रही हो। कई और माइलस्टोन, फिल्मों और यादों के लिए।'
काजोल ने फिल्म 'बेखुदी' से किया था डेब्यू
बताते चलें कि काजोल ने फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म 31 जुलाई 1992 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल के साथ कमल सदाना नजर आए थे। फिल्म 'बेखुदी' का डायरेक्शन राहुल रवैल ने किया था। फिल्म में काजोल के मां के रोल में उनकी खुद की मां तनुजा दिखाई दी थीं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Cc5WPgi
https://ift.tt/MEgUKpf
Comments
Post a Comment