GoodBye Release Date: अमिताभ-रश्मिका की 'गुडबाय' की रिलीज डेट आउट, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से होगी भिडंत

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्मों का फैंस का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब बिग बी के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल, अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुडबाय' (GoodBye) की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है। अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुडबाय' से साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म 'गुडबाय' में अमिताभ बच्चन के अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, सुनील ग्रोवर, एली अवराम और साहिल मेहता महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

फिल्म 'गुडबाय' 7 अक्टूबर को होगी रिलीज
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुडबाय' 7 अक्टूबर, 2022 को वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही हैं सभी टीवी पर कुछ देख रहा है। अमिताभ बच्चन सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं और सोफे के किनारे पर बैठीं रश्मिका मंदाना उन्हें पॉपकॉर्न दे रही हैं। नीना गुप्ता सोफे के नीचे बैठी हैं और बाकी लोग भी जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

रश्मिका मंदाना बॉलीवुड डेब्यू
गौरतलब है कि जब फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग चल रही थी तब सेट से अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं रश्मिका मंदाना को लोग कितना पसंद करते हैं। फिल्म 'गुडबाय' को एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ गुडको प्रोड्यूस कर रहा है। बताते चलें कि अमिताभ बच्चन की ये फिल्म राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इस फिल्म के अलावा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/7dNDZ4n
https://ift.tt/tIecLrp

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म