Filmy Friday: अक्षय कुमार के साथ 'टिप टिप...' गाने में रोमांस नहीं करना चाहती थीं रवीना टंडन? अब बताई वजह
Filmy Friday: बॉलीवुड की 'मस्त मस्त गर्ल' रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। लेकिन 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' रवीना टंडन के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म में जहां रवीना (Raveena Tandon Films) की एक्टिंग ने फैन्स के होश उड़ा दिए थे, वहीं 'टिप टिप बरसा पानी (Tip Tip Barsa Paani)' में एक्ट्रेस के बोल्ड अवतार को देख हर कोई उनका दीवाना हो गया था। इस गाने के बाद ही रवीना को 'मस्त मस्त गर्ल' का खिताब मिला था। अब हाल ही में फिल्म 'मोहरा' के प्रोडक्शन डिजाइन और को-स्क्रीनप्ले राइटर शब्बीर बॉक्सवाला ने इस बात का खुलासा किया है कि रवीना इस गाने को नहीं करना चाहती थीं।
इंटरव्यू में शब्बीर (Shabbir Boxwala) ने बताया कि रवीना यह गाना नहीं करना चाहती थीं क्योंकि उन्हें लगता था कि उनके पिता को यह फिल्म पसंद नहीं आएगी। हालांकि फिल्म के निर्देशक राजीव राय ने एक्ट्रेस को समझाया कि वह इस स्थिति को लेकर क्या कर सकती हैं, इसके बाद रवीना इस आइकॉनिक गाने को करने के लिए तैयार हो गई थीं।
हॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में शब्बीर ने बताया, "रवीना राजीव से मिली थीं। वह जानती थीं कि यह एक अच्छा प्रोजेक्ट है। लेकिन टिप टिप बरसा पानी गाने को लेकर वह फिल्म करने के लिए आशंकित थीं। रवीना का मानना था कि उनके पिता को यह पसंद नहीं आएगी। इस स्थिति को लेकर राजीव राय ने रवीना को समझाते हुए कहा कि आप इस फिल्म को अपने पिता को मत दिखाना। डायरेक्टर के इस सुझाव पर वह मान गई थीं।"
इससे पहले एशियन ऐज को दिए एक इंटरव्यू में रवीना सेन ने 'टिप टिप बरसा पानी (Tip Tip Barsa Paani)' गाने को लेकर कहा था, "मैं प्रोवोकेटिव गाने करने में कभी भी सहज नहीं थी। लेकिन इस बार मुझे विश्वास था कि यह ठीक रहेगा और ऐसा ही हुआ। गाना शानदार था, कोरियोग्राफी भले ही थोड़ी एरोटिक थी लेकिन अश्लील नहीं थी। मैंने अपने पूरे करियर में कभी भी ऑफ कलर कुछ नहीं किया है।"
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/6vayusC
https://ift.tt/4HGtJlD
Comments
Post a Comment