कैंसर से जूझ रही पत्नी को अस्पताल में छोड़ माधुरी संग इश्क लड़ा रहे थे संजय दत्त, ऐसे पकड़ी गई थी चोरी

Sanjay Dutt Birthday: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) आज अपना 63वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 29 जून 1959 में जन्में संजय दत्त ने साल 1981 में आई फिल्म 'रॉकी' से इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही थी। इसके बाद एक्टर ने दोबारा पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। संजय दत्त (Happy Birthday Sanjay Dutt) का जीवन हमेशा विवादों से घिरा रहा है, कभी कोर्ट केसों को लेकर तो कभी अपने लव अफेयर्स की लिस्ट को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।

संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने 108 लड़कियों को किया था डेट

संजय दत्त के जीवन पर बनीं फिल्म 'संजू (Sanju Film)' में इस बात का खुलासा किया गया था एक्टर ने अपनी जिंदगी में करीब 108 लड़कियों को डेट किया था, हालांकि एक्टर सबसे ज्यादा धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चे में रहे। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते थे लेकिन संजय दत्त पहले से ही शादीशुदा थे। संजय दत्त और माधुरी दाीक्षित का यह लव अफेयर करीब 2 साल तक चला था, यह उस समय का सबसे विवादित अफेयर था।

माधुरी (Madhuri Dixit) के लिए कैंसर से जूझ रही पत्नी को छोड़ आए थे संजय दत्त

एंटरटेनमेंट खबरों (Entertainment News) की मानें तो संजय दत्त माधुरी के इस कदर दीवाने थे कि वह अमेरिका में कैंसर से जंग लड़ रही अपनी पत्नी ऋचा शर्मा और बेटी त्रिशला को छोड़कर अकेला छोड़कर मुंबई में माधुरी के पास आ गए थे। यह बात जब ऋचा को पता चली तो वह भी मुंबई आ पहुंची। हालांकि माधुरी की दीवानगी में संजय दत्त इतने खो गए थे कि कैंसर से जूझ रही अपनी पत्नी को वह एयरपोर्ट पर भी रिसीव करने के लिए नहीं पहुंचे थे।

ऋचा शर्मा (Richa Sharma) ने इंटरव्यू में किया था बड़ा खुलासा

संजय दत्त की पत्नी ऋचा शर्मा में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि जब वह मुंबई आ गईं तो संजय ने उनके साथ बेहद ही बुरा व्यवहार किया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई थी।

ऋचा की बहन ने माधुरी दीक्षित को सुनाई थी खरी खोटी

ऋचा शर्मा (Richa Sharma) की बहन एना शर्मा ने अपनी बहन के रिश्ते में आई दरार का दोष माधुरी दीक्षित के सिर पर मढ़ दिया था। एना ने एक इंटरव्यू में कहा था, "माधुरी, आप चाहें तो किसी भी इंसान को भी पा सकती हैं लेकिन वह उस मर्द के साथ कैसे रिश्ता रख सकती है, जो अपनी पत्नी के साथ बुरा व्यवहार करता हो।"



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/X7C6qv8
https://ift.tt/4HGtJlD

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म