फरहान अख्तर ने बताया क्यों हिट नहीं हो रही बॉलीवुड फिल्में, डायरेक्‍टर्स की जमकर लगाई क्लास!

Farhan Akhtar On Bollywood Film: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाले एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए है। फरहान अख्तर बॉलीवुड के साथ-साथ अब हॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आने वाले है। ओटीटी सीरीज 'मिस मार्वल' में उनका खास रोल होने वाला है। इसके बारे में फरहान अख्तर ने काफी सारी जानकारी भी दी है और साथ ही इस से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उनके रोल के बारे में पता चल रहा है। लेकिन फरहान अख्तर इस वीडियो के कारण नहीं बल्कि एक बयान के कारण सुर्खियों में आ गए है। उन्होंने बॉलीवुड को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है। जिसको लेकर अब बी-टाउन में खूब चर्चा हो रही है।

फरहान अख्तर ने बोली ये बात
बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। फिल्मों की कहानी से लेकर सीन्स तक लोगों को कुछ पसंद नहीं आ रहा है। इसका सबसे ताजा उदाहरण है रणबीर कपूर की 'शमशेरा'। इस फिल्म बॉलीवुड को एक दमदार वापसी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई है। इसी बीच अब एक्टर फरहान अख्तर को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसके कारण बॉलीवुड के कई स्टार्स और डायरेक्टर लोगों के निशाने पर आ गए है। पहले उन्होंने ओटीटी सीरीज 'मिस मार्वल' में काम करने का अनुभव बताया। उसके बाद बॉलीवुड को लेकर एक बात बोली है। बॉलीवुड की फिल्म के हीरो काफी समय से वही कर रहे हैं, जो सुपरहीरो लंबे समय से करते आ रहे हैं। इसके आगे उन्होंने कहा, " जब से हम देखते आ रहे हमारे हीरो फिल्मों में बुरे लोगों को मारते हुए दिखाई दे रहे है।' इसके बाद उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड की फिल्म हॉलीवुड के कॉन्टेंट से मुकाबला करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।'

लगातार फ्लॉप हो रही बॉलीवुड की फिल्में
बॉलीवुड की जो भी बड़े बजट की फिल्म आ रही है, वो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। इसी बीच चाहे वो बात रणबीर कपूर की 'शमशेरा' की हो या अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/DCktfsQ
https://ift.tt/akgEbOn

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म