आनंद आहूजा के बर्थडे पर सोनम कपूर ने कही दिल की बात, लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर बोलीं- आप बेस्ट पापा बनोगे...
Sonam Kapoor Birthday Wishes For Anand Ahuja: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) का आज 39वां जन्मदिन है। इस जन्मदिन के खास मौके पर सोनम कपूर ने शानदार अंदाज में आनंद आहूजा को बधाइयां दीं। उन्होंने अपने पति के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने न केवल अपने पति आनंद आहूजा के लिए प्यार जता, बल्कि उन्हें पापा बनने के लिए भी ढेर सारी बधाइयां देती दिखाई दीं। उनकी इस पोस्ट ने आनंद आहूजा का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। आनंद आहूजा के लिए शेयर की गई सोनम कपूर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने पति के लिए अपनी दिल की बातें कहते हुए लिखा, "मेरे पति, आप निस्वार्थ, समर्पित और दयालू हैं। मैंने जिंदगी में जरूर कुछ अच्छा किया होगा, जो मुझे इतना सारा प्यार मिल रहा है। आपके मुकाबले न कोई है और न होगा। जन्मदिन की बहुत सारी बधाइयां हों मेरे बास्केटबॉल के दीवाने और सोलमेट।"
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के लिए अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए आगे लिखा, "आप हमेशा चमकोगे, क्योंकि आपकी रोशनी अच्छाई से आती है। इसके साथ ही आप बेस्ट पापा भी बनोगे, क्योंकि आप हमेशा से ही एक स्टूडेंट रहे हैं। आपके लिए मेरा ढेर सारा प्यार।" सोनम कपूर की इस पोस्ट पर आनंद आहूजा ने भी ढेर सारा प्यार लुटाया।
आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने सोनम कपूर की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, "मैं किसी भी चीज से मना नहीं कर सकता। लेकिन आपको पता होगा कि आप मेरी प्रेरणा हो और सीखते रहने व आगे बढ़ने का कारण भी हो।" बता दें कि सोनम कपूर की इस पोस्ट पर अनुपम खेर, भूमि पेडनेकर और फराह खान जैसे कई सितारों ने कमेंट कर आनंद आहूजा को जन्मदिन की बधाइयां दीं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/V7wxaIS
https://ift.tt/YTZtiMc
Comments
Post a Comment