रणबीर कपूर इस चीज के काफी शौकीन, कहा- अपने होने वाले बच्चे को भी करवाएंगे ये शौक

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म को मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणबीर कपूर ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इसलिए उनकी इस फिल्म के लोग काफी उत्साहित थे। वहीं, दूसरी तरफ रणबीर कपूर के लिए साल 2022 काफी महत्वपूर्ण रहा है क्योंकि उन्होंने इस साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ शादी की है। आलिया भट्ट ने बीते महीने जून में बताया था कि वह मां बनने वाली हैं। रणबीर कपूर अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उसके लिए काफी तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक बार फिर अपने होने वाले बच्चे को लेकर बात की है।

रणबीर कपूर का स्नीकर्स का शौक
एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि उन्हें स्नीकर्स का बहुत शौक है और वह अब सिर्फ स्नीकर्स पर पैसे खर्च करते हैं। वह चाहते हैं कि उनके बच्चे भी भविष्य में उन्हीं की तरह बने। रणबीर कपूर ने आगे बताया, 'जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ रही है मैं मटेरियल चीजों को लेकर कम एक्साइटेड होता हूं। मैं घर बनवा रहा हूं और इसको लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मैं घर का सामान और फर्नीचर खरीद रहा हूं। मैंने अब कार खरीदना बंद कर दिया है। मैं जो कार चला रहा हूं वो 8 साल पुरानी है।'

रणबीर कपूर ने होने वाले बच्चे पर कही ये बात
रणबीर कपूर ने बताया, 'मुझे ज्यादा शॉपिंग करने का शौक नहीं है लेकिन स्नीकर्स खरीदता रहूंगा ये ऐसे फुटवियर हैं जिन्हें पहनने पर मैं कंफर्टेबल महसूस करता हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं ये मेरे बच्चे को पास करूंगा। मैं कोशिश करूंगा कि वह मेरी तरह स्नीकर का शौकीन बने।'

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में
रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का डायरेक्शन करण मल्होत्रा ने किया है और यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर अब फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट के साथ, फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना के साथ और डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/KusGCqM
https://ift.tt/izvDsK5

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म