करीना कपूर ने थर्ड प्रेग्नेंसी की अफवाह फैलाने वालों को सुनाई खरी-खोटी, बोलीं- मैं मशीन नहीं...

Kareena Kapoor on Third Pregnancy: सैफ अली खान की पत्नी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। करीना कपूर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई है। इस फिल्म में करीना के साथ-साथ आमिर खान भी लीड रोल में नजर आने वाले है। लेकिन करीना कपूर कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सोशल मीडिया पर अफवाह चल रही है कि वो तीसरे बच्चे की मां बनने वाली है। जिसको लेकर करीना कई बार जवाब दे चुकी है। उन्होंने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स की क्लास लगाई थी। इस बाद अब करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में इसका बेबाक तरीके से जवाब दिया है। जिसने ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है।

करीना ने कहा मैं मशीन नहीं हूं

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। वो अक्सर ऐसा कुछ बोल देती है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में छा जाती है। अभी हाल ही में करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान तीसरे बच्चे की बात को लेकर जबाव दिया है। उन्होंने कहा, मेरा पेट निकल आया है, इसका मतलब ये नहीं है कि मैं प्रेग्नेंट हूं, अगर मैं प्रेग्नेंट होती तो मैं खुलकर बताती। मेरा वजन पिज्जा खाने के बढ़ गया है बस। इसके आगे करीना कपूर ने कहा, 'मैं कोई मशीन नहीं हूं।' करीना के इस जवाब के आने के बाद ट्रोल्स की बोलती बंद हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान के दो बेटे है। जिनका नाम तैमूर और जेह है।

इस दिन रिलीज होगी करीना की फिल्म

करीना कपूर, आमिर खान और नागा चैतन्य की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। करीना के इस जवाब को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/dDE2f3Y
https://ift.tt/MEgUKpf

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म