रणबीर कपूर की 'शमशेरा' देख आलिया भट्ट ने बांधे तारीफों के पुल, एक्टर बोले - 'बीवी खुश तो मैं...'

Alia Bhatt Review Shamshera: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'शमशेरा (Shamshera)' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में रणबीर जहां डबल रोल में नजर आ रहे हैं, वहीं संजय दत्त विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर और संजय के अलावा एक्ट्रेस वाणी कपूर भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। 'शमशेरा (Shashera Review)' को दर्शकों का मिलाजुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कुछ लोगों को फिल्म अच्छी लग रही है तो कुछ लोगों ने कहा कि फिल्म ने उन्हें निराश किया है। समीक्षकों के साथ-साथ रणबीर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी 'शमशेरा' का रिव्यू किया है।

'शमशेरा' की रिलीज के बाद एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt Instagram) ने 'कपूर' लिखी हुई कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहनकर फिल्म का प्रमोशन किया था। आलिया भट्ट ने अपने इस फोटो के शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "आज कपूर का दिन है। शमशेरा थिएटर में आ चुकी है। जाइए और देखिए।" अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि आलिया को यह फिल्म कैसी लगी?

रणबीर कपूर ने कहा, "आलिया ने फिल्म देखी, उन्हें यह बहुत पसंद आई। यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा टिक मार्क है। अच्छा है घर पर बीवी खुश है तो मैं खुश हूं।" इसके साथ ही रणबीर कपूर ने आलिया की फिल्म डार्लिंग्स की भी जमकर तारीफ की। एक्टर ने कहा, "बहुत ही कमाल की फिल्म है। आप लोगों की आलिया से जैसी उम्मीदे हैं, वैसी है फिल्म है। आप सब इसे देखना।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो 'शमशेरा' के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की इसी साल फिल्म 'ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)' रिलीज होगी। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फैन्स को काफी पसंद आया था। 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा' 9 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/D5n3wUc
https://ift.tt/tIecLrp

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म