डेटिंग रूमर्स के बीच अदिति राव हैदरी संग फोटो खिंचवाने पर भड़के सिद्धार्थ, पैपराजी से बोले- 'मेरे को ये सब नहीं जमता...'

Siddharth And Aditi Rao Hydari Dating: एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) इन दिनों अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) संग अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। सूत्रों की मानें तो अदिति और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अदिति और सिद्धार्थ को एक साथ सैलून के बाहर देखा गया। जब पैपराजी ने सिद्धार्थ और अदिति की एक-साथ फोटो खींचनी चाही तो एक्टर भड़क गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ पैपराजी पर किस तरह से भड़क रहे हैं।

वीडियो में सिद्धार्थ (Siddharth) मीडिया को कह रहे हैं, "जमता नहीं है ये, मैं बाहर गांव का हूं। आप इस तरफ आ जाइये। मैं बहुत ही शालीनता से बात कर रहा हूं। मेरे को ये सब जमता नहीं है। मैं बाहर का हूं। आप यहां वाले लोगों का लो, चलो। अगली बार किसी को तमीज से नहीं बोलूंगा।" वीडियो में सिद्धार्थ जिस तरह से पैपराजी से बात कर रहे हैं, लोगों को एक्टर का यह एटीट्यूड बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है।

सिद्धार्थ के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं और खरी-खोटी सुना रहा हैं। हालांकि इस मामले में सिद्धार्थ ने अभी तक मीडिया से कोई माफी नहीं मांगी है।

2021 से कर रहे हैं अदिति और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ एक साथ तेलुगु फिल्म 'महा समुद्रम (Maha Samudram)' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ और अदिति के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं और तभी से ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अदिति और सिद्धार्थ ने एक-दूसरे के घर भी आना-जाना शुरू कर दिया था। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/olcbGeN
https://ift.tt/7um14pl

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म