राम गोपाल वर्मा ने इंदिरा गांधी का इंटरव्यू शेयर कर कहा- वह कंगना रनौत की तरह एक्टिंग कर रही हैं, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kagnana Ranaut) की फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) का टीजर बीते दिनों रिलीज किया गया है। जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना रनौत इस फिल्म में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल कर रही है। फिल्म 'इमरजेंसी' के टीजर आने के बाद लोग कंगना रनौत के इंदिरा गांधी के लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह बिल्कुल पूर्व प्रधानमंत्री की तरह दिख रही हैं। अब पॉपुलर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने कंगना रनौत के इंदिरा गांधी के लुक को लेकर रिएक्शन दिया है।

राम गोपाल वर्मा का ट्वीट
राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इंदिरा गांधी का साल 1984 का एक इंटरव्यू शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'इस पर विश्वास करें या नहीं! इंदिरा गांधी कंगना रनौत की तरह एक्टिंग कर रही हैं। इंदिरा गांधी का 1984 का इंटरव्यू देखें।' कंगना रनौत ने राम गोपाल वर्मा के ट्वीट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिपोस्ट करते हुए लिखा है, 'हाहा थैंक्यू सर, ये आश्वस्त करने वाला है कि मैंने खुद को इस रोल में कास्ट किया है।'

कंगना रनौत का इंदिरा गांधी लुक
फिल्म 'इमरजेंसी' के टीजर में कंगना रनौत का इंदिरा गांधी का लुक सामने आया था। इसके बाद कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर कर दिखाया था कि वह इंदिरा गांधी के लुक को लेने के लिए किस तरह से मेहनत करती थीं। वहीं, फिल्म 'इमरजेंसी' से अनुपम खेर का लुक भी सामने आया है। वह फिल्म में राजनेता जयप्रकाश नारायण का रोल कर रहे हैं।

कंगना रनौत फिल्म 'इमरजेंसी' को कर रहीं डायरेक्ट
कंगना रनौत फिल्म 'इमरजेंसी' को खुद डायरेक्ट कर रही हैं। इस फिल्म में साल 1975 से 1977 के बीच लगी इमरजेंसी की कहानी को दिखाया जाएगा। बताते चलें कि कंगना रनौत पिछली बार फिल्म 'धाकड़' में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/CIEkUqr
https://ift.tt/BX9HZ6O

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म