सोनू निगम ने लाउडस्पीकर से अजान को बताया था 'धार्मिक कट्टरता', म्यूजिक इंडस्ट्री की भी उड़ा चुके हैं धज्जियां
Sonu Nigam Controversy: फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। हरियाणा के फरीदाबाद में जन्में सोनू निगम को बचपन से ही म्यूजिक का शोक था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सोनू निगम ने अपने सिंगिग करियर की शुरुआत 4 साल की छोटी उम्र में ही कर दी थी। केवल इतना ही नहीं छोटी-सी उम्र में ही सोनू निगम (Sonu Nigam Birthday) ने अपने पिता अगम निगम के साथ शादियों में गाना शुरू कर दिया था। उस दौरान लोग सोनू को मोहम्मद रफी कहते थे। 19 साल की उम्र में सोनू निगम गायकी में अपना करियर बनाने के लिए हरियाणा से मुंबई आ गए थे, यहां आकर उन्होंने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से ट्रेनिंग ली।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सोनू निगम (Sonu Nigam) केवल हिंदी में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु और मराठी सहित 12 भाषाओं में गाने गा चुके हैं। सोनू निगम ने यूं तो अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं, लेकिन वह जितने बड़े सिंगर हैं उनका विवादों से नाता भी उतना ही गहरा है। सोनू निगम कई बार अपने बेबाक बयानों को लेकर मुसीबत में घिर चुके हैं। यहां जानें सोनू किन विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।
अजान को लेकर किया था आपत्तिजनक ट्वीट
सोनू निगम (Sonu Nigam) ने लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसको लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। अपने ट्वीट में सोनू निगम (Sonu Nigam Twitter) ने लिखा था कि लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान से उनकी नींद खराब होती है। वह इस धार्मिक कट्टरता को आखिर क्यों बर्दाश्त करें। इसके साथ ही सोनू निगम ने लाउडस्पीकर से अजान देने को सरासर गुंडागर्दी भी बताया था। सिंगर के इस ट्वीट को लेकर देश में अलग-अलग हिस्सों में उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ था, धर्म गुरुओं ने भी सोनू के इस ट्वीट की कड़ी निंदा की थी।
भूषण कुमार (Bhusan Kumar) से भी ले लिया था पंगा
नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर सोनू निगम ने भी अपनी आवाज उठाई थी। सिंगर ने एक वीडियो शेयर करते हुए टी सीरीज के मालिकर भूषण कुमार पर जमकर निशाना साधा था। वीडियो में सोनू निगम को नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के लिए भूषण कुमार का नाम लिया था और उन्हें एक्सपोज करने की धमकी दी थी। साथ हि सिंगर ने भूषण कुमार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि वह उनसे पंगा ना ले। भूषण कुमार और सोनू निगम के इस विवाद ने काफी तूल पकड़ा था।
फ्लाइट में गाना गाने पर फंसे थे सोनू निगम (Sonu Nigam)
सोनू निगम (Sonu Nigam) ने जेट एयरवेज में सफर के दौरान गाना गाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को निलंबित कर दिया गया था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/T5LxRfh
https://ift.tt/YTZtiMc
Comments
Post a Comment