'डंकी' के सेट से लीक हुई शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फोटो, डालें एक नजर
Shah Rukh Khan-Taapsee Pannu Pics Leaked From Dunki Set: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कई दिनों से अपकमिंग फिल्म 'डंकी' (Dunki) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) नजर आएंगी। इस समय शाहरुख खान और तापसी पन्नू की एक फोटोज इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स में दवा किया जा रहा है कि फिल्म 'डंकी' से दोनों एक्टर्स का लुक इंटरनेट पर लीक हो गया है।
इस फोटो में शाहरुख खान को अपने घुटने पर बैठे हुए देखा सकता है। वहीं दूसरी ओर तापसी पन्नू मुस्कुराती नजर आ रही हैं। दोनों ही इस फोटो में ट्रेवलिंग बैग कैरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस समय 'डंकी' की शूटिंग लंदन में चल रही है। फोटो में दोनों की फ्रेश जोड़ी को देखने के बाद फैंस भी रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद टीम अगस्त के पहले हफ्ते में वापस इंडिया आएगी। इसके बाद फिल्म का अगला शेड्यूल पंजाब में होगा। फिल्म राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही है। फैंस भी शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फ्रेश जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं।
'डंकी' की बात करें तो ये एक इमीग्रेशन ड्रामा है। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया था, 'शाहरुख मुंबई लौटेंगे और फिर फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब जाएंगे। शाहरुख ने अपनी कुछ फिल्मों जैसे 'वीर जारा' और 'रब ने बना दी जोड़ी' की शूटिंग पंजाब में भी की है। 'डुंकी' 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
'डंकी' के अलावा शाहरुख खान के पास फिल्म 'पठान' भी हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदारों में दिखाई देंगे। ये फिल्म अगले साला 26 जनवरी के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की 'जवान' पर भी काम कर रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/LJnPq5H
https://ift.tt/wuYlB3R
Comments
Post a Comment