केआरके ने 'एक विलेन रिटर्न्स' को बताया 'महाघटिया' फिल्म, बोले 'अर्जुन-जॉन ने एक्टिंग...'

KRK Review Ek Villain Returns: बॉलीवुड एक्टर्स अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की नई फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई के दिन बड़े परदे पर दस्तक दे चुकी है। ये सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर स्टारर 'एक विलेन' का सीक्वल है। दोनों ही फिल्मों को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों की ओर से इसे अच्छा रिस्पांस मिला है। हरकोई अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम की ऑनस्क्रीन भिडंत देखने के लिए बेताब हैं।

ऐसे में अब खुद को क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट बताने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके ने फिल्म का रिव्यू किया है। केआरके ने जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर को महाघटिया फिल्म बताया है। केआरके ने यहां तक कह दिया है कि फिल्म को देखना समय की बर्बादी है।

केआरके ने ट्वीट करते हुए कहा, 'पहली बार लड़ाई करने के लिए अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम आमने-सामने आते हैं और तभी इंटरवल हो जाता है। इसका मतलब साफ है कि ये समय की बर्बादी है। ये महाघटिया फिल्म है।' केआरके इस ट्वीट को देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'देशद्रोही से तो अच्छी ही होगी।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आपको सीक्वल में नहीं लिया इसका मतलब फिल्म घटिया है। वाह भाई...।'

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'एक विलेन रिटर्न्स' को शोभा कपूर, एकता कपूर, भूषण कुमार और क्रिशन कुमार ने प्रोड्यूस किया है । फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और बालाजी मोशन पिक्चर्स ने मिलकर किया है। बताते चलें इस फिल्म के लिए मोहित सूरी ने शुरुआत में अर्जुन कपूर की जगह आदित्य रॉय कपूर को कास्ट किया था लेकिन क्रिएटिव डिफरेंस होने के कारण आदित्य ने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/jurm1c6
https://ift.tt/4HGtJlD

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म