सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं कियारा आडवाणी, दुबई से वायरल हुए फोटोज!
Kiara Advani Birthday : बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा है। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। कियारा आडवाणी 31 जुलाई को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वह इस खास मौके पर दुबई में हैं और कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) संग जन्मदिन मना रही हैं। इस बात की गवाही ये फोटोज दे रही हैं, जो इनके फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फोटोज
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन पेज पर दोनों की तस्वीरें शेयर की गई हैं। इनमें आप देख सकते हैं कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने फैंस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये दोनों एक फ्रेम में नजर नहीं आए लेकिन इन दोनों के साथ नजर आने वाले फैंस एक ही है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं। इन तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि दोनों दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं। इस तरह से कियारा आडवाणी अपने खास दोस्त सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपना स्पेशल डे सेलिब्रेट कर रही हैं।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का रिलेशनशिप
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशनशिप को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। बीते दिनों खबरें आई थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है लेकिन एक बार फिर दोनों एक साथ नजर आने लगे हैं। हालांकि, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर कभी कोई पुष्टि नहीं की है। हाल ही में कॉफी विद करण 7 में अनन्या पांडे ने कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशनशिप को इशारों में कन्फर्म किया था।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जून में रिलीज हुई फिल्म 'जुग जुग जियो' में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं। अब कियारा आडवाणी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में काम करते दिखाई देंगी। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछली बार फिल्म 'शेरशाह' में कियारा आडवणी के साथ काम करते दिखाई दिए थे। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म 'मिशन मजनू', फिल्म 'थैंक गॉड' और फिल्म 'योद्धा' में नजर आएंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3hnwXFJ
https://ift.tt/MEgUKpf
Comments
Post a Comment