मान्यता दत्त ने संजय दत्त के लिए लिखा प्यारा पोस्ट, पति को बताया 'रॉकस्टार'

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है और उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्मों से लोगों का जमकर मनोरंजन किया है। वह 29 जुलाई यानी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर संजय दत्त को उनके चाहने वाले बधाई दे रहे हैं। वहीं, संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त (Maanayata Dutt) ने उनके लिए सोशल मीडिया पर प्यारा पोस्ट लिखा है।

संजय दत्त के लिए मान्यता दत्त का पोस्ट

मान्यता दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजय दत्त का फोटो शेयर किया है। इस फोटो में वह वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। मान्यता दत्त ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार। हमेशा की तरह रॉकिंग और प्रेरणा देते रहें।' मान्यता दत्त की की इस पोस्ट को फैंस लाइक और कॉमेंट कर रहे हैं। वहीं, इस पोस्ट पर तमाम सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्शन दिया है।

संजय दत्त और मान्यता दत्त का रिश्ता

गौरतलब है कि संजय दत्त ने मान्यता दत्त के साथ साथ साल 2008 में शादी की थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। संजय दत्त और मान्यता दत्त में की उम्र में 19 साल का अंतर है। बताते चलें कि बीती 22 जुलाई को मान्यता दत्त ने अपना 44वां जन्मदिन मनाया था। संजय दत्त ने मान्यता दत्त से पहले साल 1987 में रिचा शर्मा और साल 1998 में रिया पिल्लई के साथ शादी की थी।

संजय दत्त की फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में फिल्म 'शमशेरा' में नजर आए हैं। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया है। करण मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर लीड रोल में हैं। हालांकि, फिल्म 'शमशेरा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। संजय दत्त अब फिल्म 'गुड महाराजा' और 'घुड़चढ़ी' में काम करते नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/lXGOc1o
https://ift.tt/4HGtJlD

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म