आलिया भट्ट ने कम उम्र में मां बनने पर ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- उनकी नजरें हमेशा महिलाओं...
बॉलीवुड एक्ट्रेस रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म डार्लिंग्स (Darlings) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अभी हाल ही में उनकी फिल्म का ट्रेलर सामने आया है, जो बेहद शानदार है। इस फिल्म के अलावा आलिया और भी कई वजहों से चर्चा में बनी रही है। कभी उनका रणबीर पर दिया बयान वायरल हो जाता है, तो कभी कुछ। लेकिन लोगों ने सबसे ज्यादा हैरान आलिया भट्ट की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने किया था, जिसमें उन्होंने बताया था की वो मां बनने वाली है। लोग इस लिए हैरान थे क्योंकि आलिया ने शादी के कुछ महीने बाद ही गुड न्यूज दे दी थी। इसको लेकर आलिया और रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुए थे। लेकिन दोनों ने इसको लेकर कभी कुछ नहीं बोला था, पर अब आलिया भट्ट ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल्स को खरी-खोटी सुनाई है।
आलिया भट्ट ने बोली ये बात
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो मां बनने वाली है। इस पोस्ट पर नीतू कपूर से लेकर कई स्टार्स ने आलिया और रणबीर को बधाई दी थी। लेकिन कुछ लोगों ने इन दोनों को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। अब आलिया ने एक इंटरव्यू में ट्रोल्स को खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने 'कुछ भी हो औरतें हरदम हेडलाइन बन जाती है। चाहे वो मां बने, किसी को डेट या कही घूमने चली जाए।' इसके बाद आलिया ने कम उम्र में मां बनने के वाले फैसले को लेकर बोला, 'कई बार ऐसा होता है जिसको आप प्लान नहीं करते हैं लेकिन सब कुछ अपने आप हो जाता है।' आलिया भट्ट के इन दोनों जवाबों को सुनकर ट्रोल्स की बोलती बंद हो गई है।
कब रिलीज होगी आलिया की फिल्म
आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शेफाली शाह और विजय वर्मा अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/PdkwD5i
https://ift.tt/wuYlB3R
Comments
Post a Comment