'लाल सिंह चड्ढा' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी करीना कपूर, ‘वीरे दी वेडिंग’ की प्रोड्यूसर से मिलाया हाथ

Kareena Kapoor Khan New Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अक्सर अपनी तस्वीरों और पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। वो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। करीना कपूर को फैंस ने काफी लंबे समय से बड़े पर्दे पर नहीं देखा है। लेकिन फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाले है, वो जल्द ही आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली है। इसके अलावा भी करीना एक फिल्म में नजर आने वाली है, जिसको लेकर हर तरह खबरें चलना शुरू हो गई है। करीना एक और बड़ी फिल्म में नजर आ सकती है। इसके लिए उन्होंने ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म की प्रोड्यूसर से हाथ मिला लिया है।

रिया की फिल्म में नजर आएंगी करीना
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर अभी हाल ही में अपने परिवार के साथ 1 महीने के वेकेशन के बाद मुंबई लौटी हैं। वेकेशन के दौरान करीना ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो फैंस को काफी पसंद आई। अब करीना कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद फैंस झूम उठेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना ने अपनी अगली फिल्म के लिए रिया कपूर से हाथ मिला लिया है। करीना कपूर ने रिया कपूर के साथ इस से पहले फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में करीना के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तस्लानिया भी अहम रोल में नजर आई थी।

ये होंगे करीना की फिल्म के डायरेक्टर
करीना कपूर की नई फिल्म जिसे रिया कपूर प्रोड्यूस करने वाली है, उसके डायरेक्शन की जिम्मेदारी लूटकेस के निर्देशक राजेश कृष्णन को मिली है। इस फिल्म के नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं हो हुआ है, अभी फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा और भी कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स नजर आने वाले है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/154TJzK
https://ift.tt/mdspFa4

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म