करण जौहर ने 'स्क्रू ढीला' को हिट कराने के लिए थामा टाइगर श्रॉफ का हाथ, फिल्म को लेकर जमकर हुए ट्रोल

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने बीते रविवार को सोशल मीडिया पर बताया था कि वह सोमवार को बड़ा अनाउंसमेंट करने वाले हैं। जहां एक तरफ लोग करण जौहर के अपकमिंग प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। फिलहाल, करण जौहर ने अपने नए प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट कर दिया है। उन्होंने अपने नई फिल्म 'स्क्रू ढीला' (Screw Dheela) का अनाउंसमेंट किया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) नजर आएंगे। करण जौहर ने अनाउंसमेंट के साथ टाइगर श्रॉफ का एक एक्शन वीडियो भी शेयर किया है।

करण जौहर ने शेयर किया वीडियो
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि गुंडे टाइगर श्रॉफ को पकड़कर पीट रहे हैं। टाइगर श्रॉफ कहते हैं कि उन्हें गलतफहमी हो गई है। वह नॉर्मल पीटी टीचर अखिलेश मिश्रा हैं। फिर गुंडे अपनी कैद में एक लड़की का वीडियो दिखाते हैं जो टाइगर श्रॉफ को जॉनी बुलाती है। इसके बाद टाइगर श्रॉफ गुंडों की जमकर पिटाई करते हैं। करण जौहर ने इसके साथ लिखा है, 'एंटरटेनमेंट के सॉलिड पंच के साथ हम आ रहे हैं। स्क्रू ढीला में टाइगर श्रॉफ को प्रेजेंट करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं, जिन्हें शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं एक्शन की एक बिल्कुल नई दुनिया में।'

करण जौहर हुए ट्रोल
करण जौहर ने टाइगर श्रॉफ के साथ नई फिल्म 'स्क्रू ढीला' का अनाउंसमेंट कर दिया है। इस तरह से करण जौहर और टाइगर श्रॉफ मिलकर बॉलीवुड में फ्लॉप हो रही फिल्मों से उबरने की कोशिश में हैं। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने करण जौहर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'बकवास।' एक यूजर ने लिखा, 'मेरा भी ढीला हो गया।' एक यूजर ने लिखा बिल्कुल फालतू। एक यूजर ने लिखा, 'एक और फ्लॉप।' इस तरह से तमाम यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/y7DPhwV
https://ift.tt/akgEbOn

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म