'लाल सिंह चड्ढा' में साथ नजर नहीं आएंगे आमिर खान और शाहरुख खान? रिलीज से पहले आया बड़ा अपडेट
Shah Rukh Khan in Laal SIngh Chaddha: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal SIngh Chaddha) को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म को लेकर रोज नए अपडेट सामने आ रहे है। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी कई बार खबरे सामने आई है, बताया जा रहा था कि फिल्म की रिलीज डेट अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' की वजह से बदल सकती है। इन खबरों के अलावा ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर एक खबर कई दिनों से चल रही है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख (Shah Rukh Khan) भी इस फिल्म में नजर आ सकते है। उनका इस फिल्म में कैमियो होने वाला है। अब शाहरुख खान के रोल को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है। जो फैंस को निराश भी कर सकता और खुश भी।
साथ नजर नहीं आएंगे शाहरुख और आमिर
बॉलीवुड स्टार शाहरुख इन दिनों अपनी फिल्म जवान और पठान को लेकर चर्चा में बने हुए है। इन दोनों फिल्मों के चलते वो ज्यादा किसी शो में भी नजर नहीं आ रहे है। इसी बीच खबर आई थी कि शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपर स्टार आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आ सकते है। उनका रोल काफी छोटा होगा, लेकिन दमदार होगा। दोनों के साथ आने की खबर सुनकर फैंस काफी खुश हुए थे। लेकिन अब खबर ये आ रही है फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में शाहरुख नजर जरूर आएंगे, लेकिन उनका आमिर खान के साथ कोई सीन नहीं है। इस खबर के सामने आने के बाद जो फैंस दोनों को साथ देखने का इंतजार कर रहे थे, वो निराश हो सकते है।
कब रिलीज होगी फिल्म
आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ-साथ करीना कपूर खान और नागा चैतन्या भी लीड रोल में नजर आने वाले है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन से होने वाली है। इन फिल्मों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3hOPCIL
https://ift.tt/izvDsK5
Comments
Post a Comment