'शहजादा' कार्तिक आर्यन का हरियाणा में हुआ ग्रैंड वेलकम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Shehzada star Kartik Aaryan goes viral: बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा की शूटिंग में बिजी हैं। सुपस्टार कार्तिक आर्यन इस खास फिल्म की शूटिंग के लिए हाल ही में हरियाणा पहुंचे। जहां वो फिल्म के लिए एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं। जैसे ही फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन के हरियाणा पहुंचने की भनक उनके फैंस को लगी। वहां ढेर सारी भीड़ जमा हो गई। अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए फैंस सड़कों पर बेताब दिखे। इसका एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में कार्तिक आर्यन को देखते ही फैंस बुरी तरह से चिल्ला रहे हैं। जिसके बाद फिल्म स्टार अपने शूट से वक्त निकालकर आगे बढ़कर अपने फैंस से मुलाकात के लिए आगे बढ़ते हैं। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन को देखकर फैंस का क्रेज सांतवें आसमान पर नजर आ रहा है। यहां देखें कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा की शूटिंग सेट से वायरल हुआ वीडियो।
गणेश आचार्य के साथ शहजादा के गाने की शूटिंग में बिजी हैं कार्तिक आर्यन
इस वीडियो के वायरल होने के चंद मिनटों बाद ही सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया कि वो इस वक्त गणेश आचार्य के साथ एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं। उ अंटावा फेम मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ ये कार्तिक आर्यन की पहली शूटिंग हैं। जाहिर है इस वजह से एक्टर कार्तिक आर्यन खासे एक्साइटेड हैं। उन्होंने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, 'मास्टर जी के साथ पहला गाना, दरअसल मास्टर जी (G)... जी फॉर जीनियस। कुछ वाकई में सबसे अलग है जो अब तक मैने किया है। इसके लिए इंतजार कीजिए।' कार्तिक आर्यन की ये पोस्ट आप यहां देख सकते हैं।
अला वैकुंठपुरमलो की हिंदी रीमेक है कार्तिक आर्यन की शहजादा
जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि दरअसल कार्तिक आर्यन की ये अपकमिंग फिल्म शहजादा टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म शहजादा की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ अदाकारा कृति सेनॉन नजर आने वाली हैं। फिल्म को डेविड धवन के बेटे और निर्देशक रोहित धवन डायरेक्ट कर रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/u7ELzJC
https://ift.tt/tIecLrp
Comments
Post a Comment