न्यूड फोटोशूट के बाद सोशल मीडिया पर उड़ी रणवीर सिंह की खिल्ली, लोग बोले- दीपिका ने कपड़े नहीं दिए...

Ranveer Singh Trolled For Nude Photoshoot: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट (Nude Photoshoot) करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रणवीर टर्किश रग पर लेटकर स्टाइलिश पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में रणवीर का कॉन्फिडेंस भी साफ नजर आ रहा है। वहीं एक्टर की ये तस्वीरें जहां कुछ लोगों को काफी पसंद आ रही हैं तो वहीं कुछ लोग न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। रणवीर के इन न्यूड फोटोज को लेकर मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। यहां देखें लोग एक्टर की इन तस्वीरों पर किस तरह रिएक्ट कर रहे हैं-

एक ट्विटर यूजर ने रणवीर (Ranveer Nude Photos) के न्यूड फोटोशूट को लेकर, लिखा, "बस कर भाई।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "लोग इस समय रणवीर से यही सवाल कर रहे हैं, 'भाई क्या कर रहा है तू...'"

एक यूजर ने तो रणवीर सिंह (Ranveer Singh Nude Photos Viral) की बेहद ही फनी फोटो शेयर की, जिसमें एक्टर मकड़ी के जाल पर न्यूड होकर लटकते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने लिखा, "सॉरी, मैं यहां ट्रोल करने नहीं आई थी, बस मुझे ये फोटो बहुत ही ज्यादा फनी लगी।"

एक यूजर ने तो न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह की तारीफ के कसीदे ही पढ़ दिए। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "झूठ नहीं बोलूंगी, लेकिन रणवीर सिंह की यह तस्वीरें आग हैं। वह बेहद ही खूबसूरत आदमी हैं, वास्तव में खुद से सुरक्षित व्यक्ति ही ऐसा कर सकता है।"

एक यूजर ने तो रणवीर की फोटो शेयर करके यह पूछ डाला कि आप उनके कपड़ों का मजाक बनाते थे, अब आप क्या करेंगे?

राहुल खन्ना ने भी कराया था न्यूड फोटोशूट
बता दें कि रणवीर सिंह से पहले एक्टर राहुल खन्ना ने भी न्यूड फोटोशूट करवाया था, उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/iyUNhvX
https://ift.tt/0ex1Vs8

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म