रणबीर कपूर ने बच्चे के जन्म से पहले ही कसी कमर, पैपराजियों से निपटने के लिए अपनाया ये पैंतरा

Ranbir Kapoor On Dealing With Paparazzi: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। दोनों ने बीते कुछ दिनों पहले ही फैंस को यह खुश-खबरी दी थी। लेकिन बच्चे के जन्म से पहले ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। यहां तक कि कपल को पैपराजियों का डर भी सताने लगा है, क्योंकि कपल कहीं भी जाता है पैपराजी उनके पीछे-पीछे वहां पहुंच जाते हैं। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि वह कैसे अपने बच्चे को पैपराजियों से दूर रखेंगे।

बच्चे को मीडिया से दूर रखने के लिए रणबीर कपूर ने बनाया प्लान
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से एक चैट शो के दौरान सवाल किया गया था कि वह बच्चे को पैपराजी से दूर कैसे रखेंगे? क्योंकि इन दिनों सभी बॉलीवुड सितारे अपने बच्चों को पैपराजी से दूर ही रखते हैं। इस बात का जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने कहा, "पैपराजी के लोग अच्छे हैं। हम उनके साथ बैठकर इस सिलसिले में बात करेंगे। अगर कुछ चीजें ऐसी हैं, जो हमारे लिए मायने रखती हैं तो वह इस बात को जरूर समझते हैं।"

 


पैपराजियों से खट्टा-मीठा है रणबीर कपूर का रिश्ता
बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भी पैपराजी अक्सर फॉलो करते नजर आते हैं। कई बार तो रणबीर कपूर उनके साथ अच्छे से पेश आते हैं, लेकिन कई बार उन्हें अनदेखा भी कर देते हैं। इस सिलसिले में बात करते हुए रणबीर कपूर ने आगे कहा, "मुझे पैपराजियों के साथ छुपन-छुपाई खेलनी पड़ती है। कई बार मुझे उनसे बचने के लिए घर के पीछे वाले दरवाजे से भी निकलना पड़ता है।"

बच्चे के लिए जमकर तैयारियां कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने बच्चे के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। दोनों ने तो उसके लिए अभी से ही नर्सरी प्लान करना भी शुरू कर दिया है। यहां तक कि रणबीर कपूर ने 'रविवार विद स्टार परिवार' में रुपाली गांगुली से बच्चा संभालना भी सीखा था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Tp1CKJm
https://ift.tt/tIecLrp

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म