रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर ट्रोलर्स पर भड़कीं स्वरा भास्कर, ट्वीट कर बोलीं, 'हम पर मत थोपो...'

Swara Bhasker On Ranveer Singh Nude Photoshoot: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अतरंगी अंदाज से सबका दिल जीत लेते हैं। अपने फैशन सेंस को लेकर रणवीर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना न्यूड फोटोशूट (Ranveer Singh Nude Photoshoot) करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वयारल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर जहां कुछ लोग एक्टर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को लेकर जमकर मीम्स वायरल हो रहे हैं। अब रणवीर की ट्रोलिंग को लेकर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने रिएक्ट किया है।

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker Twitter) ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत में हर दिन अन्याय और अत्याचार हो रहा है, लेकिन हमारा गुस्सा रणवीर सिंह की तस्वीरों के लिए आरक्षित है। अगर आपको तस्वीरें पसंद नहीं है तो इन्हें मत देखो। अगर आपके चाय का प्याला नहीं है तो इसे मत पियो। लेकिन हम पर अपनी पसंद मत थोपो और नहीं ये कोई नैतिक मुद्दा नहीं है।" स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि रणवीर सिंह ने यह फोटोशूट पेपर मैगजीन के लिए करवाया है। इन तस्वीरों में रणवीर न्यूड होकर स्टाइलिश पोज देते नजर आ रहे हैं।

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो 13 मई को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'जयेशभाई जोरदार' बॉक्स ऑफिर पर रिलीज हुई थी। सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म की कहानी का काफी दिलचस्प थी, लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो फिलहाल रणवीर सिंह 'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में रणवीर के साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/WvPUA6c
https://ift.tt/tIecLrp

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म