Ali Fazal-Richa Chadha Marriage: जल्द दूल्हा बनने वाले है 'गुड्डू भैया', ऋचा चड्ढा ने बताई शादी की तारीख
Richa Chadha- Ali Fazal Marriage Date: एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और एक्टर अली फजल (Ali Fazal) के अफेयर की खबरे कई सालों से चल रही है। दोनों एक दूसरे को कई साल से डेट कर रहे है। ऋचा चड्ढा और अली फजल से अक्सर शादी को लेकर सवाल किए जाते है, लेकिन इन दोनों का कोई खास जवाब नहीं मिलता है। लेकिन इस बार ऋचा चड्ढा ने एक्टर अली फजल से शादी करने वाली बात पर कई सारे खुलासे किए है, जिसे जानने के बाद फैंस काफी खुश हो सकते है। ऋचा चड्ढा ने बताया की वो दोनों कब शादी करने वाले है। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल शुरू हो गई है। तो चलिए जानते है दोनों कब शादी करने वाले है।
इस साल होगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी
ऋचा चड्ढा और अली फजल एक दूसरे को साल 2013 से डेट कर रहे है। दोनों की लव स्टोरी फिल्म फुकरे से शुरू हुई थी। दोनों के इस रिश्ते को 9 साल से ज्यादा का समय हो गया है। अब जाकर ऋचा चड्ढा ने पहली बार शादी को लेकर खुलकर बात की है। ऋचा चड्ढा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो साल 2020 से ही शादी करने की कोशिश कर रही है, लेकिन हो नहीं पा रही है। कभी कोरोना तो कभी किसी और वजह से हमारी शादी टलती हुई आ रही है। लेकिन हम दोनों साल 2022 में शादी कर लेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऋचा और अली दोनों फुकरे 3 में साथ नजर आने वाले है। फैंस उनकी इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार है।
इस सीरीज से मिली अली फजल को पहचान
अली फजल बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके है, लेकिन उनको असली पहचान अमेजन प्राइम वेब सीरीज लिस्ट मिर्जापुर से मिली। इस सीरीज में अली फजल गुड्डू भैया का किरदार निभा रहे है, जो लोगों के बीच काफी फेमस है। अब उनकी इस सीरीज का तीसरा पार्ट भी आने वाला है। जिसको लेकर रोज नए अपडेट सामने आ रहे है। इस सीरीज में अलि फजल के अलावा पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, ईशा तलवार और कुलभूषण खरबंदा भी अहम रोल में है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/JULMwH6
https://ift.tt/mdspFa4
Comments
Post a Comment