Tuesday Trivia: जब कंगना ने ठुकाराया था सलमान खान की फिल्म का ऑफर, आदित्य चोपड़ा ने खुले आम कहा, 'अब तुम खत्म' !!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों के चलते सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जब सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था तब उन्होंने बॉलीवुड पर कई सवाल उठाए थे। वो उन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई थी। लेकिन ये पहली बार नहीं था जब वो अपने बयान की वजह से हर जगह सुर्खियों में छा गई थी। लेकिन कंगना रनौत इस से पहले भी कई बार कंट्रोवर्सी में आ चुकी हैं। ऐसा ही एक किस्सा सलमान खान की फिल्म के साथ भी जुड़ा हुआ है। जिसके कारण कंगना को बॉलीवुड में कई मुसिबतों का सामना करना पड़ा था।

कंगना ने नहीं किया सलमान की इस फिल्म में काम
कंगना रनौत बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। इन दिनों वो अपनी फिल्म धाकड़ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। लेकिन आज हम आपको उनकी जुड़ी एक पुरानी बात बताने जा रहे है, जिसके कारण से सलमान खान को उन पर गुस्सा आ गया था। सलमान खान के साथ काम करने के लिए एक्ट्रेस की लाइन लगी रहती है। लेकिन कंगना ने एक बार सलमान की फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था। उस फिल्म का नाम था सुलतान। इस फिल्म के लिए यशराज फिल्म की पहली पसंद कंगना थी लेकिन उन्होंने फिल्म में काम लिए मना कर दिया था। इसके कारण सलमान खान और आदित्य चोपड़ा दोनों काफी नाराज हुए थे। इसके बाद आदित्य चोपड़ा ने कंगना रनौत को धमकी तक दे डाली थी। उन्होंने कहा था, 'अब तुम खत्म'

हिट हुई थी सुलतान
सलमान खान की फिल्म सुलतान ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने कुल 623.33 करोड़ रुपये कमाए थे। आपको क्या लगता है कंगना ने सुलतान का ऑफर ठुकारा कर सही किया या गलत। कमेंट कर के आप अपनी राय हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/inUWVxt
https://ift.tt/bM4Sk09

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म