Samrat Prithviraj Controversy: अक्षय कुमार ने संजय दत्त और सोनू सूद के साथ प्रमोशन करने से किया इनकार? दो गुटों में बंटी स्टारकास्ट
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म पृथ्वीराज 3 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा फिल्म में संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम रोल मे हैं। अब इस बीच खबरें आ रही हैं कि अक्षय कुमार की बाकी स्टारकास्ट के साथ खटपट की खबरें आ रही हैं। कमाल आर खान ने अपने बॉक्स ऑफिस पर वाले ट्विटर पर दावा किया है कि टीम पृथ्वीराज में सब ठीक नहीं है। अक्षय, सोनू सूद और संजय दत्त के साथ प्रमोशन नहीं करना चाहते। हालांकि उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई है।
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, ''टीम पृथ्वीराज बिल्लियों की तरह लड़ रही है। अक्षय कुमार ने सोनू सूद और संजय दत्त को प्रमोशन पर ले जाने से मना कर दिया है। प्रोड्यूसर आदि चोपड़ा अक्की को सपोर्ट कर रहे हैं। जबकि डायरेक्टर पूरी स्टारकास्ट के साथ प्रमोशन करना चाहते हैं। अक्षय ने आदि को बीजेपी के सपोर्ट का भरोसा दिया है।''
Team #Prithviraj is fighting like cats. #AkshayKumar refused to take #SonuSood and #SanjayDutt with him for promotion. Producer Adi Chopra is also supporting #Akki. While director wants to do promotion with full star cast. Akshay has given assurance to Adi for support of #BJP.
— KRKBOXOFFICE (@KRKBoxOffice) May 31, 2022
अक्षय कुमार की पिछली फिल्म रही थी फ्लॉप
अक्षय कुमार की पिछली फिल्म बच्चन पांडे सुपर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनॉन और अरशद वारसी नजर आए थे। फिल्म में अक्षय कुमार को एक गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया था।
अक्षय कुमार के पास इसके अलावा एक लंबा लाइन अप है। वो मिशन सिंड्रेला, रक्षाबंधन, राम सेतु, सेल्फी, गोरखा, ओह माय गोड 2, बड़े मियां छोटे मियां और मोगुल जैसी फिल्मो में नजर आएंगे। इसके अलावा उनका अमेजन की वेब सीरीज 'द एंड' से डिजिटल डेब्यू भी होगा।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/QP5EKqa
https://ift.tt/nJosS3q
Comments
Post a Comment