Laal Singh Chaddha trailer First Reaction: धमाकेदार है आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर, सामने आया फर्स्ट रिएक्शन
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और करीना कपूर खान की मचअवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा जल्दी ही सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। रिलीज से पहले मेकर्स इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर सामने लेकर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के लिए निर्माताओं ने बड़ी तैयारी की है। इस फिल्म का ट्रेलर आईपीएल फिनाले के दिन होगा। जिसे निर्माता पहली इनिंग्स के दौरान जारी करेंगे। फिल्म के ट्रेलर को सामने आने में अब जब सिर्फ एक दिन बचा है। तब इस फिल्म के ट्रेलर का पहला रिएक्शन सामने आ चुका है। जिसमें दावा किया गया है कि एक बार फिर मिस्टर परफेक्शनिस्ट सिनेमाघरों में धमाका करने की तैयारी में है।
लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर का पहला रिव्यू आया सामने
दरअसल, ओवरसीज सेंसर बोर्ड के मेंबर उमैर संधू ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज से पहले ही देख लिया है। जिसके बाद वो अपनी एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूले। उमैर संधू ने ट्वीट कर लिखा, 'लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर शानदार है। आमिर खान, वाउ आपने कमाल कर दिया। करीना कपूर खान स्टनिंग लग रही हैं। लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर सोशल मीडिया पर सभी रिकॉर्ड्स तोड़ देने वाला है।' उमैर संधू का पहला रिएक्शन आप यहां देख सकते हैं।
#LaalSinghChaddha Trailer is MINDBLOWING! #AamirKhan Wow ! You Nailed it ?? #KareenaKapoorKhan looking Stunning ❤️ ! #LaalSinghChaddhaTrailer will Break all Records on Social Media ✅
— Umair Sandhu (@UmairSandu) May 26, 2022
कहां देखने को मिलेगा आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर
सुपरस्टार आमिर खान अपनी फिल्म का ट्रेलर ग्रैंड स्तर पर रिलीज करने वाले हैं। इसके लिए फिल्म स्टार ने आईपीएल फिनाले का दिन चुना है। जहां शाम के 6 बजे फिल्म स्टार अपनी फिल्म का ट्रेलर मैच के दौरान फर्स्ट इनिंग्स में ही रिलीज कर देंगे। इस फिल्म का ट्रेलर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देखा जा सकेगा। साथ ही फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी जारी होगा।
हॉलीवुड फिल्म द फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है लाल सिंह चड्ढा
जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर निर्देशक अद्वैत चंदन की फिल्म लाल सिंह चड्ढा, ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड फिल्म द फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। टॉम क्रूज स्टारर इस फिल्म को हॉलीवुड में साल 1994 में रिलीज किया गया था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/YtQo1iD
https://ift.tt/fSsD9V1
Comments
Post a Comment