Kangana Ranaut की लाइफ में हुई इस हैंडसम मुंडे की एंट्री !! किस करते हुए वीडियो हुआ वायरल
Kangana Ranaut Kissing Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय और बोल्ड अदाकाराओं में से एक कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड सेलेब्स के बाद स्टार किड्स पर भी निशाना साधा था। इतना ही नहीं कंगना रनौत ने कपिल शर्मा के चैट शो में अनन्या पांडे की नकल भी की थी। ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वैसे तो कंगना रनौत के वीडियो इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचाते रहते हैं लेकिन इस बार एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने जिसे देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए हैं। कंगना रनौत इस वीडियो में एक हैंडसम मुंडे को किस करती नजर आ रही हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।
हैंडसम मुंडे को किस करती दिखीं कंगना रनौत
कंगना रनौत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया हुई, जिसमें एक्ट्रेस पार्टी करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में कंगना रनौत ने एक मिस्ट्री मैन को किस करते हुए भी देखा जा सकता है। इस हैंडसम मुंडे का नाम शिवम शर्मा है। शिवम शर्मा को कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉक अप' में देखा गया था। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों ने यहां तक कह दिया है कि कंगना रनौत की लाइफ में इस लड़के की एंट्री हो गई है। हालांकि वीडियो में आप देख सकते हैं जब कंगना शिवम को किस करती हैं तो वो खुद भी सरप्राइज रह जाते हैं।
'धाकड़' में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत इन दिनों लगातार अपनी आने वाली फिल्म 'धाकड़' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत के कई एक्शन अवतार देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म 20 मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/CkvXl7D
https://ift.tt/lZbTLED
Comments
Post a Comment