Kangana Ranaut ने Ananya Panday को किया ट्रोल तो केआरके ने भी लिए मजे, कहा 'पूरी उतार दी बेचारी की...'
Krk on Kangana Ranaut Made Fun of Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने कई बार बॉलीवुड सेलेब्स पर तंज कसा है। ऐसे में अब कंगना रनौत ने बॉलीवुड स्टार किड्स पर भी निशाना साधा है। एक्ट्रेस ने अपने एक बयान ने स्टार किड्स को 'उबले हुए अंडे' जैसा बताया है। हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के चैट शो 'द कपिल शर्मा शो' में कंगना रनौत ने अनन्या पांडे (Ananya Panday) का मजाक उड़ाया है। इसके बाद केआरके (KRK) ने अनन्या पांडे के मजे लिए हैं।
केआरके ने भी अनन्या पांडे का उड़ाया मजाक
केआरके ने अपने ट्वीट में एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, 'ये गलत बात है। कंगना रनौत को अनन्या पांडे का इस तरह मजाक नहीं उड़ना चाहिए था। पूरी उतार दी बेचारी की।' केआरके के इस ट्वीट के बाद लोगों ने भी तरह-तरह के रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कंगना रनौत ने अनन्या पांडे की जबरदस्त मिमिक्री की है।'
It’s unfair. #KanganaRanaut should not make fun of @ananyapandayy like this. Poori Utaardi Bechari Ki.??? pic.twitter.com/HcWtLIJ6hl
— KRK (@kamaalrkhan) May 16, 2022
'धाकड़' को प्रमोट करने पहुंची थीं कंगना रनौत
कंगना रनौत अपनी फिल्म 'धाकड़' का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के चैट शो पर आई थीं। हालांकि शो के होस्ट कपिल शर्मा ने कंगना से Bolly-bimbo का मतलब पूछा। इस सवाल के जवाब में कंगना ने अपनी जीभ से अपनी नाक को छुआ और कहा, 'बॉली-बिंबो वो होते हैं जो कहते हैं, मैं अपनी जीभ को अपनी नाक से छू सकती हूं।' हालांकि ऐसा करते हुए कंगना रनौत ने सीधे तौर पर अनन्या पांडे का नाम नहीं लिया था। लेकिन फैंस अनन्या पांडे की पुरानी क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर करनी शुरू कर दी थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/p5GU8mD
https://ift.tt/0RfLM2b
Comments
Post a Comment