आमिर खान IPL के फिनाले में लॉन्च करेंगे लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर, ये है पूरी प्लानिंग
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी एक और फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' लेकर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार हो रहा है। पहले कोरोना की वजह से और फिर उसके बाद ग्राफिक्स की वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट में देरी हो रही है। फिल्म की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए आमिर खान ने अब फिल्म के ट्रेलर आईपीएल (IPL) के फिनाले में लॉन्च करने का फैसला किया है। ये फिनाले रविवार, 29 मई, 2022 को होगा। इस फिनाले में ही ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च होने वाला है।
फिल्म के डेवलपमेंट से जुड़े एक करीबी सोर्स बताया, "जब आमिर खान हैं, तो इसे ग्रैंड होना चाहिए और ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर IPL के फिनाले के दिन 29 मई को लॉन्च किया जाएगा। IPL की एक्साइटमेंट को देखते हुए आमिर खान की फिल्म के मेकर्स ने जानबूझकर अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने का फैसला किया है, जो सिनेमा और क्रिकेट के फैंस के लिए बहुत आश्चर्य की बात है।''
सोर्स ने आगे कहा, “ये मार्केटिंग और एड की दुनिया के इतिहास में पहली बार है कि दर्शक इतने बड़े लाइव क्रिकेट सेरेमनी के दौरान एक ट्रेलर लॉन्च देखने जा रहे हैं। ट्रेलर 29 मई को होने वाले फिनाले मैच के दूसरे रणनीतिक समय के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर टेलीविजन पर लाइव स्ट्रीम होगा, जो एड और मार्केटिंग की दुनिया में एक क्रांति और नया बेंचमार्क सेट करे देगा। ये पहली बार है जब किसी फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्लेटफॉर्म और स्पोर्ट्स वर्ल्ड पर एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है।"
फिल्म की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा एक हॉलीवुड फिल्म फोरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में टॉम हैंक्स ने लीड रोल किया था। अब आमिर टॉम का ही लीड रोल करने जा रहे हैं। हालांकि रीमेक में इंडियन ऑडियंस के हिसाब से कुछ बदलाव किए गए हैं। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर और मोना सिंह लीड रोल में होंगी। ये तीनो ही थ्री इडियट के बाद एक बार फिर इस फिल्म में साथ नजर आएंगे। इनके अलावा साउथ स्टार नागा चैतन्य लाल सिंह चड्ढा से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/9yh20e8
https://ift.tt/eLOlZf5
Comments
Post a Comment