रणवीर सिंह ने IPL 2022 Finale पर दोहराया KGF 2 का मशहूर डायलॉग, लोग बोले ‘सस्ता यश लग रहा...’
Ranveer trolled for dancing on KGF 2 song: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिन आईपीएल 2022 फिनाले सेरेमनी अपने डांस से सभी का मन मोह लिया। रणवीर सिंह इस जनरेशन के सबसे बड़े एंटरटेनर हैं, जो फैंस को खुश करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। ये कोशिशें कभी-कभी उन पर भारी भी पड़ जाती हैं। बीते रात रणवीर सिंह ने फैंस की खातिर केजीएफ 2 के सुपरहिट डायलॉग और गाने पर परफॉर्मेंस दी, जिस कारण वो लगातार ट्रोल हो रहे हैं। यश के फैंस रणवीर सिंह के वीडियो को इंटरनेट पर शेयर करके बोल रहे हैं कि जयेशभाई जोरदार एक्टर को सस्ता यश बनने का नशा था। आईपीएल फिनाले 2022 सेरेमनी से सामने आया रणवीर सिंह का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं:
इस वीडियो पर आ रहे कमेंट्स की बात करें तो यश के फैंस रणवीर सिंह की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, ‘रणवीर सिंह की ये परफॉर्मेंस देखकर रॉकी भाई कोमा में चले गए होंगे।’ तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘रणवीर सिंह माफ करना भाई लेकिन अपने रॉकी भाई जैसा कोई नहीं है।’ रणवीर सिंह की वीडियो पर आ रहे कमेंट आप नीचे देख सकते हैं:
फिल्म केजीएफ 2 साल 2022 की सबसे बड़ी हिट मूवी है, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। केजीएफ 2 के हिन्दी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है और दुनियाभर में इसने 1000 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म केजीएफ 2 की वजह से यश की लोकप्रियता में बम्पर इजाफा हुआ है। देश के साथ-साथ दुनियाभर में लोग उन्हें रॉकी भाई के नाम से जानने लगे हैं। कई फिल्म क्रिटीक्स ने तो उन्हें इस जनरेशन का एंग्री यंग मैन भी बताया है। वैसे आपको केजीएफ 2 के गाने पर रणवीर सिंह का डांस कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/falN3EQ
https://ift.tt/MQAROdv


Comments
Post a Comment