Deepika Padukone ऐसे उतारती हैं अपना हैंगओवर, बताई ये सिंपल ट्रिक
बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण ने जमकर शोहरत कमाई है। वो फिलहाल तो कान्स में अपना जलवा बिखेर रही हैं। वो कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी मेंबर भी बनी थीं। उनकी फोटोज काफी वायरल हुई है। वैसे लोग अपने फेवरेट स्टार्स की हर खबर जानना चाहते हैं। और खास तौर से जब उन्हें ये उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना हो तो वो ज्यादा ही एक्साइटेड हो जाते हैं। इस बार हम आपको दीपिका पादुकोण के बारे में ही बताने जा रहे हैं कि वो आखिर अपना हैंगओवर कैसे उतारती हैं। उन्होंने हाल ही में वोग इंडिया (Vogue India) मैगजीन को दिए हुए इंटरव्यू में बताया कि उनके बैग में क्या रहता है।
दीपिका ऐसा उतारती हैं हैंगओवर
दीपिका पादुकोण ने बताया कि उनके बैग में हैंगओवर उतारने के लिए Alka Seltzer नाम की दवाई रहती है। जिससे हैंगओवर में होने वाली दिक्कतें जैसे सिर दर्द, बदन दर्द और थकान से छुटकारा मिलता है। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए काफी जरूरी चीज है। इसके अलावा वो अपने बैग में माउथ फ्रेशनर, पेंसिल-डायरी, सेफ्टी पिन्स और बैंडेज भी रखती है। ये वाकई में उनके फैंस के लिए काफी दिलचस्प जानकारी है।
दीपिका की फिल्में
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार वो रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 में नजर आई थीं। उन्होंने लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव की पत्नि रोमी भाटिया का रोल किया था। इसके बाद वो अब ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो इंटर्न नाम की फिल्म में भी हैं। लेकिन उनके इस फिल्म से हटने की चर्चा भी चल रही है। फिलहाल तो वो सबसे पहले शाहरुख खान संग फिल्म पठान में नजर आएंगी। इसमें वो एक एजेंट का रोल कर रही हैं। उनके अलावा जॉन अब्राहम विलेन का रोल करने वाले हैं। यानी ऑडियंस को जमकर एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/YL2OdWh
https://ift.tt/RTmEdWZ
Comments
Post a Comment