Bollywood Vs South पर रोहित शेट्टी का बड़ा बयान, कहा- 'बॉलीवुड कभी खत्म नहीं होगा'

बॉलीवुड और साउथ को लेकर बीते दिनों से काफी बहस हो रही है। दरअसल, जहां एक तरफ साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं तो वहीं बॉलीवुड की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। इस पर ये बात निकल कर सामने आई बॉलीवुड फिल्मों को अब कोई पसंद नहीं कर रहा है और इनका दौर खत्म हो रहा है। बॉलीवुड बनाम साउथ की बहस में तमाम सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिए हैं। अब बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि बॉलीवुड कभी खत्म नहीं होगा।

रोहित शेट्टी का साउथ और बॉलीवुड पर बयान
रोहित शेट्टी ने हाल ही में इवेंट के दौरान बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों पर बयान दिया है। रोहित शेट्टी ने कहा, 'जब आप इतिहास चे करेंगे, 50 और 60 के दशक में 'प्यार किए जा' आई थी जो कि एक रीमेक थी, इसमें शशि कपूर जी था। इसके बाद 80 के दशक में जब अमिताभ बच्चन जी और विनोद खन्ना जी टॉप पर थे तब एक नया लड़का आया 'एक दूजे के लिए' में आया कमल हासन जो कि बड़ी फिल्म थी। हमारे यहां 80 और 90 के दशक की सुपरस्टार जया प्रदा और श्रीदेवी भी साउथ से थीं।'

रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड पर कही ये बात
रोहित शेट्टी ने आगे कहा, 'पूरा जो एक दौर जितेंद्र जी का चल रहा था उसमें 'हिम्मतवाला' से लेकर 'जस्टिस चौधरी' और 'मवाली' तक वे सभी साउथ की रीमेक थीं। मणिरत्नम के रोजा डायरेक्ट करने के बाद ट्रेंड बदला है। हमारे फेमस म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान साउथ से है। जब 80 के दशक में वीसीआर आए तो लोगों ने कहा बॉलीवुड और थिएटर खत्म हो जाएंगे। जब ओटीटी आया तो लोगों ने कहा कि अब बॉलीवुड खत्म तो ये 'बॉलीवुड खत्म' सोच एक नशा देता है लेकिन बॉलीवुड कभी खत्म नहीं होगा।'

रोहित शेट्टी के प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी ने पिछली बार फिल्म 'सूर्यवंशी' डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। अब रोहित शेट्टी फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/pGxt0Q1
https://ift.tt/9fVimpH

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म