अक्षय की ऐसी हालत देखकर फैंस को हुई चिंता, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 'खिलाड़ी कुमार' का फोटो
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हर साल एक से ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं। उनकी एक फिल्म रिलीज हो पाती है कि दूसरी फिल्म की चर्चा होने लगती है। फिलहाल इस समय वह अपनी फिल्म 'पृथ्वीराज' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका करणी सेना करने के विरोध के बाद टाइटल चेंज करने के बाद 'सम्राट पृथ्वीराज' कर दिया गया है। इसी बीच अक्षय कुमार की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर कहा जा रहा था कि ये उनकी आने वाली फिल्म 'सोरारई पोटरु' के सेट से ली गई। लेकिन अक्षय कुमार को इस हाल में देखकर उनके फैंस चिंता पड़ गए।
अक्षय कुमार की तस्वीर हो रही वायरल
अक्षय कुमार की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसमें आप देख सकते हैं कि वह जमीन पर बैठकर चाय पी रहे हैं, वहीं उनके साथ छोटे बच्चे और महिला भी बैठी दिख रही हैं। इस तस्वीर को लेकर बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म 'सोरारई पोटरु' के सेट पर सीन को फिल्मा रहे। इसमें अक्षय कुमार के लंबे और बिखरे बाल के साथ उनका अलग ही लुक आ रहा था।
Its confirmed: Its from #SooraraiPottru Hindi version not from #RamSetu. https://t.co/wzlMEoipKk
— Akshay Kumar 24x7 (@Akkistaan) May 27, 2022
अक्षय कुमार संग नजर आएंगी राधिका मदान
बताते चलें कि अक्षय कुमार साउथ स्टार सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक में राधिका मदान के साथ नजर आएंगे। अक्षय कुमार की इस फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगारा करेंगी, जिन्होंने ऑरिजिनल फिल्म 'सोरारई पोटरु' का भी डायरेक्शन किया था।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार पिछली बार फिल्म 'बच्चन पांडे' में कृति सेनन के साथ काम करते नजर आए थे। अब अक्षय कुमार फिल्म' सम्राट पृथ्वीराज' में मानुषी छिल्लर के साथ काम करते दिखाई देंगे। ये फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा अक्षय कुमार की पाइपलाइन में 'रक्षा बंधन', 'राम सेतु', 'सेल्फी', 'मिशन सिंड्रेला' जैसी फिल्में हैं। वहीं, अक्षय कुमार फिल्म 'द एंड' से डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/qhWxpmE
https://ift.tt/fSsD9V1
Comments
Post a Comment