सुष्मिता सेन की फैमिली पार्टी में शामिल हुए एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, फोटो ने खींचा सभी का ध्यान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज पहना था। हाल ही में उनको इस खिताब को अपने नाम किए हुए 28 साल पूरे हुए हैं। इस खास मौके पर उनके फैमिली मैंबर्स, फ्रेंड और फैंस ने उन्हें बधाई दी। वहीं, सुष्मिता सेन की बेटी रिनी सेन ने एक गेट-टुगेदर पार्टी होस्ट की थी। इसमें उनके भाई राजीव सेन की पत्नी चारू आसोपा अपनी 6 महीने की बेटी जियाना सेन के साथ पहुंची थीं और फैमिली के तमाम लोग शामिल हुए थे। वहीं, सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी पहुंचे थे, जिन्होंने सभी का ध्यान खींचा था। इसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ने लगी हैं।
सुष्मिता सेन ने रिनी के लिए लिखा पोस्ट
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें गेट-टुगेदर पार्टी में शामिल होने वाले लोग नजर आ रहे हैं। इसी तस्वीर में रोहमन शॉल भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सुष्मिता सेन ने लिखा है, 'रिनी सेन इस अद्भुत और यादगार शाम के लिए धन्यवाद। प्यार, हंसी, परिवार और दोस्तों की कंपनी में इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता!'
सुष्मिता सेन की जियाना के साथ मस्ती
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अन्य पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह अपने भाई राजीव सेन और भाभी चारू आसोपा की बेटी के जियाना सेन के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। सुष्मिता सेन ने इनके साथ लिखा है, 'बुआ की जान और वीआईपी मेहमान जियाना सेन ने घर आकर अपनी 'सेक्सी' को मिस यूनिवर्स बनने के 28 साल की बधाई दी। चारू आसोपा और राजीव सेन मैं आपसे वादा करती हूं कि ये रोमांस बस अभी शुरू हुआ है। इतना प्यारा देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं इस दिन को अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और आप सबके साथ मनाया। गुलदस्तों, लेटर्स चॉकलेट्स और पोस्ट्स के लिए धन्यवाद। 28 साल और प्यार अभी जारी है।'
सुष्मिता सेन का काम
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेना इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' और 'आर्या 2' में को काफी पसंद किया गया और उनकी रोल की भी काफी तारीफ हुई थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/X40dtxY
https://ift.tt/aRLu7JV
Comments
Post a Comment