शिल्पा शेट्टी पर फिर टूटा मुसीबतों का पहाड़, ईडी ने पति राज कुंद्रा पर दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
शिल्पा शेट्टी पर एक बार मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल पहले जहां मुंबई पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर मुकदमा दर्ज किया था। वहीं अब एनफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ईडी) ने भी राज कुंद्रा पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। ये केस ईडी ने मुंबई पुलिस के उस केस पर आधारित है जहां उन पर पोर्नोग्राफी की एप से जुड़ा मामला दर्ज किया गया था। राज पर आरोप लगा था कि वो पोर्नोग्राफी की एप चलाते हैं। ईडी ने राज कुंद्रा समेत कुछ अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है। राज कुंद्रा समेत अब इन आरोपियों को ईडी की ऑफिस बुलाया जाएगा। फिलहाल ईडी और जानकारियां जुटाने में लगी है। जांच एजेंसी फिलहाल राज कुंद्रा के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन्स खंगाल रही है।
राज कुंद्रा पहले जा चुके हैं जेल
फरवरी 2021 में पुलिस ने मड आइलैंड में एक बंगले पर छापा मारा और एक पोर्न फिल्म बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने कुंद्रा का नाम लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में, उन्होंने राज को जमानत पर रिहा कर दिया। कुंद्रा ने कहा कि उनके खिलाफ जानबूझ के एक मकसद से जांच की गई थी, और उस अपराध से उन्हें जोड़ने का कोई साफ सबूत नहीं था। हालांकि इसके बाद भी उन्हें कुछ महीने जेल में बिताने पड़े थे। राज कुंद्रा पर पैसे के लिए सोशल मीडिया ऐप पर अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने आरोप लगाया कि कुंद्रा की यूके आधारित 'केनरिन' में हिस्सेदारी थी और वो अश्लील सामग्री के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल थे।
वहीं शिल्पा शेट्टी की बात करें तो उनकी फिल्म निकक्मा
शिल्पा शेट्टी का फिल्म निकक्मा का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में अभिमन्यू दसानी और शर्ली सेतिया भी लीड रोल मे हैं। अब देखना होगा कि क्या इस केस की वजह से शिल्पा की फिल्म पर असर पड़ेगा? क्योंकि पिछली बार जब मुंबई पुलिस ने शिल्पा पर केस दर्ज किया था तो एक्ट्रेस ने अपना काम बीच में ही छोड़ दिया था। वो एक डांस रियेलिटी शो को जज कर रही थीं। हालांकि कुछ महीनों बाद स्थिति थोड़ी सामान्य होने पर वो काम पर लौट आई थीं। जब राज बाहर आए थे तो उन्होंने शिल्पा वैष्णों देवी के दर्शन किए थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/q3G4PVZ
https://ift.tt/7beW3w9
Comments
Post a Comment