आर्यन खान को ड्रग्स केस में क्लीन चिट मिलने पर राम गोपाल वर्मा ने कहा- 'सिर्फ एक अच्छी चीज यही रही है...'

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में एनसीबी ने क्लीन चिट मिल गई है। साल 2021 के अक्टूबर में आर्यन खान को क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करने के मामले में बुक किया गया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। आखिरकार, 27 मई को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आर्यन खान को इस मामले में क्लीन चिट दे दी है। अब आर्यन खान को क्लीन चिट मिलने पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने रिएक्शन दिया है।

राम गोपाल वर्मा ने दिया रिएक्शन
राम गोपाल वर्मा ने इस मामले पर एक ट्वीट किया है। राम गोपाल वर्मा ने लिखा है, 'आर्यन खान के केस में सिर्फ एक अच्छी चीज यही रही है कि ये सेलिब्रिटी शाहरुख खान के बेटे का केस था। इस केस ने निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने वाली विभिन्न एजेंसियों की कमियों और लापरवाही को सामने लाने में मदद की है। इस बारे में शायद कॉमन लोग नहीं जानते होंगे।'

पूजा भट्ट ने दी थी प्रतिक्रिया
बताते चलें कि राम गोपाल वर्मा के अलावा पूजा भट्ट ने भी आर्यन खान के केस पर प्रतिक्रिया दी थी। पूजा भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'समीर कौन? सॉरी, कहां? शायद वह कहीं सही बनने और पब्लिक के सामने सही शर्मीले ऑफिसर बनने में बिजी हैं। वही तो हैं, जिन्होंने गंदगी को साफ करने का ठेका लिया हुआ है और एक वही तो हैं जो दुनिया को बुराई और भ्रष्ट लोगों से बचा सकते हैं। इनके साथ सेल्फी लेने की इजाजत नहीं है, केवल इस समय को छोड़कर।'

आर्यन खान को साल 2021 में हुई थी गिरफ्तारी
बताते चलें कि पिछले साल 2021 में 2 अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई कोस्ट पर एक क्रूज पर छापा मारा था। इसके बाद आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा सहित कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। आर्यन खान को इस केस में बुक किया गया और गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया था। आर्यन खान को 28 दिन के लिए जेल में रहना पड़ा था और इसके बाद उनको जमानत मिल गई थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hRvkTBp
https://ift.tt/fSsD9V1

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म