कंगना रनौत ने फिल्मों में 'आइटम सॉन्ग्स' ना करने की बताई वजह, बोलीं 'मुझे केवल नाचना...'
बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स और स्टार किड्स पर निशाना साधते हुए देखा गया है। एक्ट्रेस मीडिया के सामने अपनी बात रखने में कोई झिजक महसूस नहीं करती हैं। 20 मई को कंगना रनौत की एक्शन ड्रामा 'धाकड़' (Dhaakad) रिलीज हुई। एक्ट्रेस अभी भी फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। 'धाकड़' के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत ने एक सवाल किया है। एक्ट्रेस से पूछा गया कि वो फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स क्यों नहीं करती हैं। इतना ही नहीं कंगना से फेयरनेस क्रीम को ना प्रोमोट करने के बारे में भी सवाल किया गया।
क्यों नहीं करती फिल्मों में आइटम सॉन्ग?
एक न्यूज पोर्टल के साथ इंटरव्यू में कंगना रनौत ने इन दोनों सवालों के जवाब दिए। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया, तब उन्होंने कभी भी कोई आइटम सॉन्ग नहीं किया या फेयरनेस क्रीम का सपोर्ट नहीं किया। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वह एक स्टैंड लेने के लिए इंडस्ट्री में एक निश्चित मुकाम पर पहुंच गई है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्होंने कभी भी खुद को ऐसे किसी लेबल या एक्ट के साथ नहीं जोड़ा, जिसके लिए उन्हें कभी भी समझौता करना पड़ सकता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अगर मैं अपने करियर की बात करें तो ऐसा कुछ कंट्रोवर्सीज नहीं रही है। 20 सालों तक मैं चुप रही। फिर मैंने ऐसे सब्जेक्ट्स पर बोलना शुरू किया, जब मैं एक लेवल पर पहुंची हूं।
'धाकड़' में नजर आ रही हैं कंगना रनौत
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की 'धाकड़' 20 मई को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद दर्शकों का 'धाकड़' को प्यार नहीं मिला। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता लीड रोल में नजर आ रहे हैं। कंगना रनौत की 'धाकड़' को कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' से कड़ी टक्कर मिल रही है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/cMmRATB
https://ift.tt/aRLu7JV
Comments
Post a Comment