ऋतिक रोशन ने पूरी की ‘विक्रम वेधा’ रीमेक की शूटिंग, फैंस को इस तरह दी जानकारी
Hrithik Roshan completes Vikram Vedha Remake: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार ऋतिक रोशन इन दिनों कई वजहों के चलते खबरों में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन लम्बे ब्रेक के बाद एक बार फिर से फिल्मों में बिजी हो चुके हैं और इसी दौरान उनकी जिंदगी में एक नई हसीना की एंट्री भी हो गई है। ऋतिक रोशन हाल में ही अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ करण जौहर की बर्थडे पार्टी में नजर आए, जहां से सामने आई उनकी फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं। पार्टी में जाने से पहले ऋतिक रोशन ने फैंस को अपने ही अंदाज में इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने 'विक्रम वेधा' की शूटिंग पूरी कर ली है।
ऋतिक रोशन ने करण जौहर की बर्थडे पार्टी में जाने से पहले इंटरनेट पर एक सेल्फी शेयर की थी। इस तस्वीर में वो बड़ी दाढ़ी में नजर आ रहे थे। ऋतिक रोशन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इंटरनेट पर लिखा कि ये मेरी दाढ़ी के साथ आखिरी तस्वीर है। आप ऋतिक रोशन की तस्वीर नीचे देख सकते हैं:
Last night.
Also last post with beard ? pic.twitter.com/YifXG7WS7A— Hrithik Roshan (@iHrithik) May 26, 2022
ऋतिक रोशन ने ये लुक अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' के लिए धारण किया था, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। सैफ अली खान और ऋतिक रोशन ने पहली बार किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिस कारण दर्शक 'विक्रम वेधा' को देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म में जहां ऋतिक रोशन एक गैंगस्टर का किरदार निभाते दिखेंगे, वहीं सैफ अली खान एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाएंगे।
सबा आजाद-ऋतिक रोशन के इश्क के चर्चे हैं आम
बताते चलें कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद इन दिनों अपने लव अफेयर के चलते खबरों में बने हुए हैं। इन दोनों के इश्क के चर्चे इन दिनों आम हैं। बॉलीवुड का ये कपल पहले तो अपने इश्क को लोगों से छुपाता रहा लेकिन अब ये खुलकर अपने इश्क का इजहार करते नजर आते हैं। वैसे आपको सबा आजाद और ऋतिक रोशन की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/SlHVJFj
https://ift.tt/el4YIna
Comments
Post a Comment